स्कूल के हॉस्टल में बच्चे की हत्या: 27दिन पहले नर्सरी क्लास में हुआ था एडमिशन, खून लगी ईंट मिली, प्रिंसिपल कर्मचारी फरार

गोपालगंज: एक प्राइवेट स्कूल के हॉस्टल में 10 साल के बच्चे की हत्या हो गई। शव के पास खून के छींटे पड़े थे। पुलिस को खून लगा ईंट भी मिला। वहीं, स्कूल से प्रिंसिपल, टीचर सहित अन्य कर्मचारी फरार थे। परिजन ने गला दबाकर बच्चे की हत्या की बात कही है। बच्चे का एडमिशन 27 दिन पहले ही नर्सरी क्लास में हुआ था।

घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के न्यू ज्ञान लोक कॉम्पिटीशन स्कूल की है। शनिवार की सुबह शव मिला। मृतक की पहचान भोरे थाना क्षेत्र के कुसहा गांव निवासी देवेंद्र सिंह के बेटे आर्यन कुमार सिंह (10) के रूप में की गई है। बच्चे के पिता सऊदी में रहते हैं। वह माता-पिता का इकलौता बेटा था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आर्यन के मामा पंकज सिंह ने बताया कि 22 जुलाई को भांजे का एडमिशन नर्सरी क्लास में कराया गया था। शनिवार की सुबह 8 बजे स्कूल से कॉल आया कि आपके बच्चे की तबीयत खराब है। जल्दी आ जाइए। फिर हमलोग स्कूल पहुंचे, जहां देखा बच्चा जमीन पर पड़ा था। उसकी मौत हो चुकी थी। उसके गले में निशान था। ऐसा लग रहा उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। उसके सिर में भी चोट के निशान थे।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

इस बीच गोपालगंज के एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि FSL टीम और डॉग स्क्वायड को जांच में लगाया गया है। बच्चे का पोस्टमॉर्टम चल रहा है और पूछताछ की जा रही है। असली अपराधी का पता लगाने के लिए आवासीय विद्यालय के सीसीटीवी फुटेज को स्कैन किया जा रहा है, एसपी ने कहा, प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध है और पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close