स्कूल संचालक की हत्या : पत्नी ने ही दी पति की मौत की सुपारी, प्रेमी संग मिलकर की मर्डर की प्लानिंग, सोते वक्त मार दी हत्यारों ने गोली

वैशाली। पत्नी ने ही अपने आशिक के साथ मिलकर स्कूल संचालक की हत्या की थी। पुलिस ने वारदात के करीब ढाई महीने बात स्कूल संचालक की हत्या का खुलासा किया है। हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के बलवा कुंवारी स्थित किशलय सेंट्रल स्कूल संचालक सुधीर कुमार (40) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी । 8 अक्टूबर को घर में सोने के दौरान स्कूल संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। पुलिस के मुताबिक पत्नी ने ही प्रेमी के साथ पति की हत्या करवा दी थी, जिसे दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बाकी बचे दो आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।जानकारी के मुताबिक स्कूल संचालक सुधीर कुमार की पत्नी सुमन कुमारी का उसके ही स्कूल में पढ़ा रहे दूसरे शिक्षक प्रभात कुमार से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस मामले में सुधीर कुमार को जब पता चला तो उसने प्रेमी प्रभात कुमार को स्कूल से निकाल दिया था, लेकिन दोनों की बातें होती रहती थी। बात करने को लेकर सुधीर ने विरोध किया। जिसको लेकर पति-पत्नि में विवाद हुआ था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्यार को पाने के लिए सुधीर की पत्नी ने प्रेमी शिक्षक प्रभात कुमार दास साथ मिलकर अपने रास्ते से हटा देने की प्लानिंग की। जिसके बाद पत्नी ने अपने ही पति की सुपारी दे दी। मामले में गिरफ्तार आरोपी प्रभात कुमार ने कुछ दोस्तों के साथ प्लानिंग कर 35 हज़ार रुपए हाथियार के लिए ऑनलाइन ट्रांसफर किया था। तय प्लानिंग के मुताबिक कुछ बदमाशों ने स्कूल कैंपस की बाउंड्री कूदकर खिड़की के रास्ते घुसकर सुधीर को गोली मार दिया। बदमाशों ने सुधीर कुमार के सिर में दो गोली मारी थी। जिससे उनकी मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close