11वीं की छात्रा की हत्या : लापता छात्रा का मिला क्षत-विक्षत शव, गरमी की छुट्टी में आयी थी घर, रेप के बाद हत्या की आशंका

चतरा। इलाके में उस वक्त सनसनी मच गयी, जब एक छात्रा की हत्या कर दी गयी। हत्यारों ने दर्दनाक तरीके से पूरी वारदात को अंजाम दिया। पत्थर से पूरे चेहरे को विकृत कर दिया गया, वहीं लाश को जंगल में झाड़ी के पीछे पत्थरों से ढक दिया। काफी देर बाद तक जब छात्रा नहीं लौटी, तो परिजन ढूंढते हुए जंगल गये, जहां छात्रा का शव मिला। मामला चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र का है। छात्रा कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की 11वीं की छात्रा थी। छात्रा की रेप के बाद हत्या की आशंका है।

जानकारी के मुताबिक छात्रा बुधवार शाम से लापता थी, जिसका शव गुरुवार को मिला है। छात्रा का दुपट्टा और अन्य कपड़े जंगल में जहां-तहां बिखरे मिले हैं। झारखंड में अभी गर्मी की छुट्टी चल रही है। छुट्टी की वजह से छात्रा अपने घर आयी हुई थी। 17वर्षीय छात्रा जंगली फल चुनने गांव से दूर गई थी, जिसके बाद वो नहीं लौटी। परिजनों ने तलाश शुरू की, तो हरगड़ी पोटम जंगल में पहले जगह-जगह उसके कपड़े मिले और बाद में उसका शव भी कुछ दूरी पर पाया गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शव की स्थिति देखकर गांव वालों का कहना है कि उसके साथ रेप किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मेडिकल जांच से ही पुष्टि होगी कि दुष्कर्म हुआ है या नहीं।नाबालिग की मौत से उसके घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी बेहद गुस्से में हैं। चतरा पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close