Naxal Attack: लातेहार में नक्सलियों का उत्पात, चार ट्रैक्टर में लगाई आग

लातेहार: झारखंड के लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना इलाके में नक्सलियों ने एक बार फिर दहशत फैलाने की कोशिश की है। देर रात माओवादियों ने जमकर उत्पात मचाया है। इस दौरान सड़क निर्माण कार्य में लगे एक पोकलेन, चार ट्रैक्टर में आग लगा दी है।

माओवादियों ने गाड़ियों में आग लगाते हुए वहां काम कर रहे मजदूरों को धमकी दी है। गुरुवार की देर रात हथियारबंद माओवादियों ने सड़क निर्माण स्थल में पहुंचे। इस दौरान वहां उपस्थित मजदूरों को एक तरफ खड़ा कर दिया। इसके बाद निर्माण स्थल में खड़े पोकलेन व ट्रैक्टर को पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया।

नक्सलियों ने इस दौरान उपस्थित मजदूरों को कहा कि बिना संगठन के आदेश का काम शुरू किया, तो गंभीर भुगतना पड़ेगा। उत्पात मचाने के बाद नक्सली वहां से चलते बने। निर्माण स्थल में खड़ा पोकलेन मनोज जायसवाल का है। जबकि ट्रैक्टर शंभू प्रसाद, राकेश प्रसाद और सोनू कुमार की है। नक्सलियों के इस वारदात से गांव के लोग पूरी तरह भयभीत हैं। फिलहाल पुलिस घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है।

Related Articles

close