नक्सली हमला : 5 CRPF जवान घायल, जवानों के रेस्क्यू के लिए हेलीकॉप्टर रवाना, सर्च आपरेशन के दौरान IED ब्लास्ट

रांची: झारखंड के चाईबासा जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के दौरान हुए आईईडी विस्फोट में 5 जवान घायल हो गए हैं। सूचना के अनुसार सभी जवान नक्सलियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन में निकले हुए थे, इसी दौरान विस्फोट हुआ है। विस्फोट टोंटो थाना क्षेत्र के सर्जन बुरू में हुआ है।

घायल सभी सीआरपीएफ के जवान हैं। पुलिस मुख्यालय को जानकारी मिलते ही तुरंत चॉपर भेजकर सभी घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची लाया जा रहा है।

खबर अपडेट हो रही है…..

Related Articles

close