पेंशन से लेकर पीएफ तक में नया नियम: आज से कई नियमों में हुआ बदलाव, कर्मचारियों की पेंशन योजना से लेकर पीएफ रूल में बदलाव, बैंक, बीमा पॉलिसी में भी बदलाव, जानिये…

Rule Change From Today : आज 1 अप्रैल 2024 यानि नये वित्तीय वर्ष की शुरुआत है। फाइनेंशियल ईयर (New Financial Year) शुरू होते ही कई बड़े बदलाव भी हुए हैं। जरूरी कई कामों में आज से (Rule Change From Today) नये नियम लागू हो गये हैं। एलपीजी सिलेंडर के दाम (LPG Cylinder Price) से लेकर क्रेडिट कार्ड (Credit Card) और एनपीएस (NPS) समेत कई नियम बदले हैं। आइये जानते हैं…
LPG गैस की कीमत
सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया है. हालांकि ये चेंज घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर नहीं, बल्कि 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में किया गया है. 1 अप्रैल 2024 से दिल्ली में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 30.50 रुपये कम होकर 1764.50 रुपये हो गया है. कोलकाता में कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 32 रुपये कम हुए है और यहां पर अब ये 1879 रुपये का मिलेगा. मुंबई की बात करें तो यहां पर एक सिलेंडर की कीमत 31.50 रुपये की कटौती के साथ घटकर 1717.50 रुपये और चेन्नई 30.50 रुपये की कमी के साथ 1930 रुपये कर दी गई है.
EPFO का नया नियम
पहली अप्रैल से कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की ओर से एक अप्रैल से नया नियम लागू किए जाने के बारे में बताया गया था जो आज से लागू हो गया है. इस नए नियम के तहत ईपीएफ अकाउंट होल्डर जैसे ही अपनी जॉब चेंज करेगा, उसके साथ ही उसका पुराना पीएफ बैलेंस नए खाते में ट्रांसफर हो जाएगा. इसका फायदा यह होगा कि अब नौकरी बदलने के बाद आपको अपना पुराना पीएफ बैलेंस नए खाते में ट्रांसफर करने की जरूरत नहीं होगी बल्कि यह ऑटोमैटिक ट्रांसफर हो जाएगा।
NPS का नियम
पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने नेशनल पेंशन सिस्टूम (NPS) को और सिक्योफर बनाने के लिए आधार बेस्ड टू स्टेDप अथेंटिफिकेशन सिस्ट्म पेश किया है. यह सिस्ट म सभी पासवर्ड बेस NPS यूजर्स के लिए होगा, जिसे 1 अप्रैल से लागू कर दिया गया है. बीते 15 मार्च को PFRDA ने इसे लेकर एक नोटिफिकेशन जारी किया था।
बीमा पॉलिसी डिजिटलाइजेशन
इंश्योरेंस रेग्युलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) ने इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए डिजिटलाइजेशन को अनिवार्य कर दिया है, जो 1 अप्रैल 2024 से लागू होगा. इस निर्देश के तहत लाइफ, हेल्थ और जनरल इंश्योरेंस सहित अलग-अलग केटेगरी की सभी इंश्योरेंस पॉलिसीज इलेक्ट्रॉनिक रूप से जारी की जाएंगी. ई-इंश्योरेंस (E-insurance) में एक सिक्योर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से इंश्योरेंस स्कीम्स को मैनेज किया जाएगा, जिसे ई-इंश्योरेंस अकाउंट (EIA) के रूप में जाना जाता है।
SBI क्रेडिट कार्ड में बदलाव
एसबीआई कार्ड (SBI Cards) ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि 1 अप्रैल, 2024 से कुछ क्रेडिट कार्ड के लिए किराया भुगतान लेनदेन पर रिवॉर्ड प्वाषइंट का कलेक्श्न बंद कर दिया गया है. इसमें AURUM, SBI कार्ड एलीट, SBI कार्ड एलीट एडवांटेज, SBI कार्ड पल्स और सिंपलीक्लिक SBI कार्ड शामिल हैं।
FasTag केवाईसी
अगर आप 31 मार्च 2024 तक फास्टैग केवाईसी (Fastag KYC) को अपडेट नहीं करवाते हैं तो 1 अप्रैल से फास्टैईग यूज करने में समस्याटओं का सामना करना पड़ सकता है. बता दें कि NHAI ने फास्टैग केवाईसी को अनिवार्य कर दिया है।












