करोड़पति RTO के घर से भतीजी ने उड़ाए 4 किलो सोने और लाखों कैश…iPhone की चाह में की थी पहली चोरी…

जशपुर पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार, देखें हैरान कर देने वाला वीडियो

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से चोरी का ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे। चमचमाता iPhone, महंगी कार और दोस्तों के साथ लक्ज़री पार्टियां—यही ख्वाहिश एक युवती के लिए इतनी बड़ी बन गई कि उसने अपने ही बड़े पिताजी, RTO अधिकारी विजय कुमार निकुंज के घर में चोरी कर दी।

पहली चोरी से शुरू हुआ सिलसिला

भतीजी मिनल निकुंज, जो जशपुर में कॉलेज की पढ़ाई कर रही थी, ने सबसे पहले घर से 2 लाख रुपये की चोरी की। इसके बाद उसने अपने बॉयफ्रेंड अनिल प्रधान और अन्य साथियों के साथ मिलकर सूटकेस में रखे 15 लाख रुपये और लगभग 4 किलो सोने के जेवर उड़ाए। कुल मिलाकर चोरी का शिकार 51 लाख 82 हजार रुपये का माल रहा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कैसे पकड़े गए आरोपी

27 अगस्त 2025 को जब परिवार पुराने मकान पहुंचे, तो मुख्य दरवाजे का कुंडा टूटा और दीवान में रखा अटैची गायब मिला। पुलिस ने तकनीकी जांच और मुखबिर की मदद से आरोपियों को रांची (झारखंड) में हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी की रकम से हैरियर कार, महंगे iPhone और अन्य सामान खरीदा गया।

चोरी की पूरी कहानी

मिनल ने पुलिस को बताया कि उसने अपने प्रेमी के प्रेशर में किश्तों में घर से नकद और सोना चुराया। पहली बार 2 लाख रुपये निकाले, फिर 3 लाख, और तीसरी बार पूरी अटैची पार कर दी जिसमें 15 लाख रुपये और 4 किलो सोना था। आरोपियों ने चोरी का सोना बेचकर महंगी कार खरीदी और रहन-सहन में ऐशो-आराम किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कौन है मास्टरमाइंड और RTO के पास सोना कैसे आया?

पूरी चोरी की योजना मिनल ने बनाई, लेकिन RTO के पास इतनी बड़ी मात्रा में सोना और नकदी कैसे थी, यह अब भी जांच का विषय है। जशपुर पुलिस ने अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

सावधान रहें: इस सनसनीखेज मामले ने दिखा दिया कि लालच और चमकदार चीजों की चाह कभी-कभी रिश्तों और कानून दोनों को तोड़ सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close