अब TV खरीदने से पहले संभल जाइए! Xiaomi ने अचानक बढ़ाए दाम, 32 से 55 इंच तक के मॉडल हुए महंगे

आज से लागू हुई नई कीमतें, पॉपुलर Smart TV खरीदने वालों को लगा बड़ा झटका

अगर आप नया Smart TV खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपकी जेब पर सीधा असर डाल सकती है। अब सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं, बल्कि टीवी खरीदना भी महंगा हो गया है। भारत में Xiaomi ने अपने कई पॉपुलर Smart TV मॉडल्स की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी कर दी है।

नई कीमतें आज यानी 24 मई 2026 से लागू हो चुकी हैं। ऐसे में जो ग्राहक ऑफर या पुराने रेट का इंतजार कर रहे थे, उन्हें अब ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक, कंपनी ने अपनी Xiaomi Smart TV F 2025, Xiaomi Smart TV A 2025, Xiaomi TV X 2025, Xiaomi TV FX 2025 और Xiaomi QLED TV X Pro 2025 सीरीज के कई मॉडल्स की कीमत बढ़ा दी है।

सबसे ज्यादा असर 32 इंच से लेकर 55 इंच तक के टीवी मॉडल्स पर पड़ा है। ज्यादातर मॉडल्स की कीमत में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जबकि कुछ मॉडल्स 500 रुपये तक महंगे हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब Xiaomi Smart TV F 32 2025 खरीदने के लिए ग्राहकों को 12,999 रुपये चुकाने होंगे, जो पहले 11,999 रुपये में मिल रहा था। वहीं Xiaomi Smart TV A 32 2025 की कीमत अब 13,999 रुपये हो गई है।

43 इंच वाले मॉडल्स की बात करें तो Xiaomi Smart TV A 43 FHD 2025 अब 21,999 रुपये में मिलेगा। वहीं Xiaomi 4K TV X 43 2025 की कीमत बढ़कर 26,499 रुपये हो गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके अलावा Xiaomi 4K TV FX 43 2025 अब 24,999 रुपये और Xiaomi QLED TV X Pro 43 2025 29,999 रुपये में मिलेगा।

अगर आप बड़ा स्क्रीन टीवी लेने का सोच रहे हैं, तो वहां भी झटका कम नहीं है। Xiaomi 4K TV FX 55 2025 की नई कीमत 33,999 रुपये हो गई है। वहीं Xiaomi 4K TV X 55 2025 अब 36,999 रुपये और Xiaomi QLED TV X Pro 55 2025 41,999 रुपये में मिलेगा।

हाल ही में कंपनी ने अपने कई स्मार्टफोन्स की कीमतों में भी इजाफा किया था। अब Smart TV रेंज महंगी होने के बाद माना जा रहा है कि इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट में कीमतों की एक नई लहर शुरू हो चुकी है। ऐसे में आने वाले दिनों में दूसरे ब्रांड्स भी अपने दाम बढ़ा सकते हैं।

Related Articles

close