अब कोई भी ऐरा-गैरा आपको नहीं कर पाएगा WhatsApp Call…तुरंत ऑन कर दें ये सीक्रेट सेटिंग, फिर कोई भी नहीं कर पाएगा डिस्टर्ब

इंटरनेशनल नंबर से हो रहे फ्रॉड कॉल्स का खेल खत्म! WhatsApp का छिपा फीचर बना यूजर्स की ढाल

आज के दौर में WhatsApp सिर्फ चैटिंग ऐप नहीं रहा, बल्कि लोगों की रोजमर्रा जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। दुनियाभर में अरबों लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं और भारत में भी इसके करोड़ों यूजर्स हैं। लेकिन जितनी तेजी से WhatsApp लोकप्रिय हुआ है, उतनी ही तेजी से इस प्लेटफॉर्म पर फ्रॉड और स्पैम कॉल्स का खतरा भी बढ़ गया है।

अब हालात ऐसे हो गए हैं कि अनजान इंटरनेशनल नंबरों से अचानक आने वाली कॉल्स लोगों की टेंशन बढ़ा रही हैं। कई ठग खुद को बैंक अधिकारी, कस्टमर केयर एजेंट या डिलीवरी बॉय बताकर लोगों को जाल में फंसा रहे हैं। एक छोटी सी गलती और अकाउंट तक खाली हो सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि WhatsApp में पहले से ही एक ऐसा सीक्रेट फीचर मौजूद है, जो इन परेशानियों से काफी हद तक बचा सकता है।

इस फीचर का नाम है ‘Silence Unknown Callers’। यह सेटिंग ऑन करते ही उन नंबरों से आने वाली कॉल्स अपने-आप साइलेंट हो जाती हैं, जो आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव नहीं हैं। यानी अब कोई भी ऐरा-गैरा नंबर अचानक कॉल करके आपको परेशान नहीं कर पाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सबसे खास बात यह है कि कॉल पूरी तरह गायब नहीं होती। अगर कोई जरूरी व्यक्ति नए नंबर से कॉल करता है, तो उसकी जानकारी आपकी नोटिफिकेशन और कॉल हिस्ट्री में दिखाई देती रहेगी। यानी सुरक्षा भी और कंट्रोल भी।

WhatsApp का यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए बेहद जरूरी माना जा रहा है, जो दिनभर मीटिंग, ऑफिस वर्क या नींद के दौरान बार-बार आने वाली स्पैम कॉल्स से परेशान रहते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब सवाल यह है कि आखिर इस सेटिंग को ऑन कैसे करें?

इसके लिए सबसे पहले WhatsApp ओपन करें। फिर ऊपर दिखाई दे रहे थ्री डॉट मेन्यू में जाकर Settings पर क्लिक करें। इसके बाद Privacy सेक्शन में जाएं और नीचे स्क्रॉल करें। यहां Calls का ऑप्शन दिखाई देगा। जैसे ही आप Calls पर टैप करेंगे, वहां ‘Silence Unknown Callers’ का विकल्प दिख जाएगा। बस उसके सामने दिया गया बटन ऑन कर दीजिए।

iPhone यूजर्स के लिए Settings ऐप के नीचे वाले हिस्से में मिलती हैं, जबकि Android यूजर्स को यह विकल्प ऊपर दिए गए थ्री डॉट मेन्यू में दिखाई देता है।

हालांकि इस फीचर में एक छोटा सा पेंच भी है। अगर आपने पहले कभी किसी नंबर से चैट या कॉल की है, भले ही वह नंबर सेव न हो, तो WhatsApp उसे अनजान नंबर नहीं मान सकता। ऐसे में उस नंबर से आने वाली कॉल सामान्य तरीके से बज सकती है।

फिर भी साइबर फ्रॉड और लगातार बढ़ रही स्पैम कॉल्स के दौर में यह फीचर यूजर्स के लिए एक मजबूत सुरक्षा कवच साबित हो सकता है। खासकर ऐसे समय में, जब डिजिटल स्कैम हर दिन नए तरीके से लोगों को निशाना बना रहे हैं।

Related Articles

close