…लो अब आ गयी पुष्पम प्रिया: प्रशांत किशोर ही नहीं पुष्पम प्रिया भी बन गयी लालू-नीतीश की टेंशन, जानिये अभी क्यों नहीं उतारा अपने चेहरे से मास्क

...Now Pushpam Priya has arrived: Not only Prashant Kishor, Pushpam Priya has also become a tension for Lalu and Nitish, know why she has not removed the mask from her face yet

Bihar News : बिहार में इस बार चुनाव वाकई बड़ा ही अनूठा होने वाला है। चाहे बात लालू यादव की हो या फिर नीतीश कुमार की, दोनों बड़ी पार्टियां इस बार चौतरफा घिरने वाली है। एक तरफ प्रशांत किशोर अपना झंडा बुलंद किये हुए हैं, तो दूसरी तरफ एक बार फिर मैदान मं पुष्पम प्रिया आ गयी है। द प्लूरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी ने सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है भाजपा-जदयू के नेतृत्व वाला एनडीए और राजद-कांग्रेस के नेतृत्व वाला महागठबंधन चुनाव में महिला मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित करे।महिलाओं को टिकट वितरण में 50 प्रतिशत भागीदारी दे। वहीं, पुष्पम प्रिया ने दरभंगा से चुनाव लड़ने की बात कही है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने कहा,’अगर नीतीश कुमार पंचायतों और नगर निकायों में 50% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित कर सकते हैं, तो विधानसभा चुनाव में भी सभी दल 50% महिलाओं को टिकट क्यों नहीं दे सकते’?’एनडीए सरकार ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 35% आरक्षण लागू किया है, इसलिए उन्हें ही इसकी पहल करनी चाहिए’।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुष्पम प्रिया चौधरी ने कहा, ‘बिहार की 77 वर्षों की राजनीतिक यात्रा में सिर्फ एक महिला मुख्यमंत्री रही हैं, वह भी विशेष परिस्थिति में। अब समय आ गया है कि बिहार की मुख्यमंत्री एक महिला बने। चाहे किसी भी दल से हो, लेकिन अगली बार महिला ही मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार घोषित होनी चाहिए’।

 

पुष्पम प्रिया अभी भी चेहरे पर मास्क लगाती है। ये पूछे जाने पर वो अभी तक मास्क क्यों लगाती है, जवाब में पुष्पम प्रिया ने कहा कि वो जब 2020 में चुनाव हारी थी, तो सभी लोगों ने कहा कि पुष्पम प्रिया मुंह दिखाने के लायक नहीं रही। अपने चेहरे का फायदा उठाकर लोगों को आगे पीछे करती है, इसलिए उन्होंने अपने चेहर को मास्क से ढकना शुरू कर दिया। लेकिन अगर कोई भी पार्टी मुख्यमंत्री के तौर पर महिला का नाम प्रोजेक्ट करताहै, तो वो अपना मास्क उतार देगी।

Related Articles

close