झारखंड IAS न्यूज: चीफ सेकरेट्री, डीसी सहित अधिकारी दिल्ली तलब, जानिये क्या है पूरा मामला

IAS News: छह फरवरी को दिल्ली में झारखंड के मुख्य सचिव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक और बोकारो के डीसी सहित अन्य अधिकारियों की बैठक होगी।  सेंट्रल इंपावर्ड कमेटी (सीइसी) ने बोकारो जिले के तेतुलिया स्थित वन भूमि की प्रकृति बदलने के मामले में विचार करने के लिए ये बैठक बुलायी है।

छह फरवरी को दिल्ली में ये बैठक होगी। बैठक की सूचना सुप्रीम कोर्ट के एमिकस क्यूरिया सिद्धार्थ चौधरी, एडीएम राव और झारखंड सरकार के स्टैंडिंग काउंसिल को भी दी गयी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसमें झारखंड के मुख्य सचिव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक और बोकारो के डीसी सहित अन्य अधिकारियों को शामिल होने का निर्देश दिया गया है। बैठक में संबंधित पदाधिकारियों को जमीन से संबंधित दस्तावेज के साथ शामिल होने को कहा गया है।

सीइसी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि बोकारो के डीएफओ ने तेतुलिया मौजा के प्लॉट नंबर-426 व 450 की 85.87 एकड़ वन भूमि की प्रकृति बदले जाने की जानकारी दी है। यह वन संरक्षण अधिनियम-1980 में निहित प्रावधानों का उल्लंघन है। इस मामले में विचार करने के लिए छह फरवरी को दिल्ली में सीइसी की बैठक बुलायी गयी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close