सीएम हेमंत सोरेन आज राजधानी रांची को देंगे तीन बड़ी सौगात.. 666 करोड़ की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास,लंबे अरसे से था इंतजार

रांची आज जन्माष्टमी के दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिटारे से राजधानी रांची के लिए बड़ी सौगात निकलने वाली है। करीब 666.13 करोड़ रुपए की लागत से एक पुल और दो सड़क परियोजना राजधानी रांची को मिलने वाली है।सीएम शुक्रवार को इन दोनों परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। पथ निर्माण विभाग के अंतर्गत इसे बनवाया जाएगा। शिलान्यास कार्यक्रम सिरम टोली स्थित सरना स्थल मैदान में दिन के 1:00 बजे से होगा। सीएम ऑनलाइन तीनों बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

पहला सिरमटोली- राजेंद्र नगर होते हुए मेकॉन गोल चक्कर तक फ्लाईओवर का निर्माण।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दूसरा बूटी मोड़ से कांटा टोली- नामकुम ब्रिज तक फोरलेन सड़क बनेगी।

इसमें 5 ब्रिज भी होगा। अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ तक की सड़क के चौड़ीकरण- मजबूतीकरण किया जाएगा। सिरमटोली से मेकॉन तक फ्लाईओवर निर्माण का जिम्मा एलएंडटी कंपनी को दिया गया है। यह ब्रिज भी नेपाल हाउस तक बनेगा। वहीं अन्य दो सड़कों का निविदा फाइनल चरण में है। अरगोड़ा से कटहल मोड़ तक की सड़क कुछ दूर तक टूलेन बनेगी फिर फोर लेन बनेगी। सड़क परियोजनाओं के निर्माण से राजधानी रांची की ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी और जाम से निजात मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह है परियोजना का प्रारूप

सिरमटोली – पटेल चौक – राजेंद्र चौक मेकॉन गोल चक्कर पर चार लेन फ्लाईओवर व एलिवेटेड आर ओ बी 339.69 करोड़।

संवेदक एलएंडटी कंस्ट्रक्शन

काम पूर्ण करने की अवधि- 20माह

कुल लंबाई 2.34 किलोमीटर

काम का प्रकार फोरलेन फ्लाईओवर

आर ओ बी जिसकी लंबाई 1480 मीटर है जिसमें 132 मीटर का केबल स्टेयड ब्रिज भी है।

पहुंच पथ की लंबाई 500 मीटर

2. विकास नेवरी – बूटी मोड़, कोकर चौक, कांटा टोली, नामकुम, आरओबी दुर्गा सोरेन चौक तक फोरलेन रोड 129.16750 करोड़, भू अर्जन सहित।

काम पूर्ण करने की अवधि -15माह

परियोजना की लंबाई 15.214 किलोमीटर

कार्य का प्रकार अपग्रेड टू फोरलेन, सड़क, पेब्ड सोल्डर के साथ व पांच ब्रिज भी

अरगोड़ा चौक – कटहल मोड़ पथ के चौड़ीकरण मजबूती करण पुनर्निर्माण 197.26 करोड़ भू अर्जन सहित

योजना की कुल लंबाई 5.30 किलोमीटर

काम का प्रकार चौड़ीकरण मजबूती करण पुनर्निर्माण। अरगोड़ा चौक चैनेज 0.00 से 1.85तक दो लेन चैनेज 1.85 से 5.30 कटहल मोड़ तक 4 लेन रोड होगा।

राजधानी रांची में सड़कों के विकास के लिए शुरू की जा रही है योजनाएं :सुनील कुमार

पथ निर्माण सचिव सुनील कुमार ने कहा है किसी भी राज्य की पहचान उसकी राजधानी से होती है।ऐसे में राजधानी रांची में बेहतर सड़कों और पुलों का जाल बिछे इसके लिए पथ निर्माण विभाग निरंतर प्रयास कर रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिशा निर्देश पर राज्य व राजधानी में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर करने और आवागमन की सुविधा बढ़ाने के लिए सड़कों व पुलों का निर्माण किया जा रहा है। इसी कड़ी में दो महत्वपूर्ण सड़क व एक फ्लाईओवर का निर्माण का शिलान्यास किया जा रहा है। आनेवाले दिनों में नई योजनाओ की शुरुआत होगी।

Related Articles

close