छत्तीसगढ़ में बड़ी कामयाबी: बीजापुर मुठभेड़ में 15 से अधिक नक्सली ढेर, ‘मिशन संकल्प’ के तहत ऑपरेशन

छत्तीसगढ़ में बड़ी कामयाबी: एक ओर जहां पूरे देश में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर हलचल है, वहीं इस बीच छत्तीसगढ़ में भी सुरक्षाबलों के हाथों एक बड़ी कामयाबी लगी है। यहां छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने ‘मिशन संकल्प’ के तहत 15 से अधिक नक्सलियों को मार गिराया है।

मालूम हो कि पिछले करीब 15 दिनों से बीजापुर के करेगुट्टा पहाड़ियों में सुरक्षाबलों द्वारा नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसी के तहत करेगुट्टा पहाड़ियों पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच आज सुबह से मुठभेड़ चल रही थी। इस मुठभेड़ में भारतीय जवानों ने 15 से अधिक नक्सलियों को ढेर कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close