झारखंड: तीन सदस्यों की मौत का दर्दनाक मामला…मां-बेटे की लाश पेड़ से लटकी मिली, बेटी का शव तालाब में बरामद!

A tragic case of the death of three members... Mother and son's bodies were found hanging from a tree, daughter's body was found in a pond!

गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां जिले के तिसरी प्रखंड के लोकाय-नयनपुर थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के तीन सदस्य मां और उसके दो बच्चों का शव बरामद हुआ है। बरदौनी तालाब के पास पेड़ पर मां और बेटे का शव फंदे से लटका मिला। वहीं बेटी का शव तालाब से बरामद हुआ है। तीन सदस्य मृतकों की पहचान बरदौनी गांव निवासी रेणु टुडू (29), बेटी सरिता हेम्ब्रम (8) और बेटे सचित हेम्ब्रम (6) के रूप में हुई है।

क्या है घटना

बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने सबसे पहले मंगलवार की सुबह तालाब के किनारे पेड़ पर रेणु टुडू और सचित हेम्ब्रम का शव लटका देखा। जिसके बाद लोग मौके पर जमा हो गये।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी दौरान ग्रामीणों ने चारो हेम्ब्रम की बेटी सरिता हेम्ब्रम का बॉडी तालाब में देखा। ग्रामीणों ने ही शव को तालाब से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

ग्रामीणों का कहना है कि सोमवार की रात पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। आस पास के लोगों ने मर्डर की आशंका जतायी जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close