एमडी-डीजीएम की दर्दनाक मौत: तेज रफ्तार इनोवा पुलिया से टकरायी, हादसे में एमडी-डीजीएम की मौत, ड्राइवर की हालत नाजुक

दिल्ली। एक भीषण सड़क हादसे में चर्चित कंस्ट्रक्शन कंपनी के एमडी और डीजीएम की मौत हो गयी। हादसा उस वक्त हो गयी, जब तेज रफ्तार में एक इनोवा दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हादसे में अजय अरोड़ा और राजेंद्र सिंह नाम के शख्स की मौत हुई. इस हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हुआ. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक तेज रफ्तार अनियंत्रित इनोवा एक्सप्रेस-वे के मीडियम पर जाकर पुलिया से टकराई. इस हादसे में कंस्ट्रक्शन कंपनी के एमडी और डीजीएम की मौत हो गई।

वहीं ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हुआ। तीनों जयपुर से दिल्ली जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर पुलिया नंबर 118 ठेकड़ा का बास के समीप सोमवार की सुबह जयपुर से दिल्ली की ओर जा रही एक इनोवा गाड़ी के चालक को नींद की झपकी आ गई। इस दौरान गाड़ी अनियंत्रित हो गई और एक्सप्रेस वे के प्लांटेशन एरिया में पुलिया से जा टकराई। अजय स्टर्लिंग नाम की कंस्ट्रक्शन कंपनी के एमडी थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उनकी बड़ी बेटी यूएस में पढ़ाई करती है व छोटी बेटी जयपुर में पढ़ाई कर रही है। राजेंद्र कंपनी में डीजीएम पद पर कार्यरत थे। कंपनी में काम करने वाले नरेश चतुर्वेदी ने बताया कि अजय और राजेंद्र को कंपनी के काम से अरुणाचल प्रदेश जाना था। दिल्ली से उन्हें फ्लाइट पकड़नी थी. दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर अचानक गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया. हादसे में ड्राइवर योगेश गंभीर रूप से घायल है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close