दर्दनाक: पति ने शराब नहीं छोड़ी तो पत्नी ने लगा ली आग, इलाज के दौरान मौत

गोड्डा: पथरगामा के चिलरा निवासी मिथुन कुमार सिंह की 25 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी कुमारी ने घरेलू विवाद में केरोसीन तेल शरीर में छिड़ककर आग लगा ली। गंभीर रूप से जख्मी महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक मिथुन कुमार सिंह ने एक साल पहले बिहार बांका के अमरपुर के मालदेवचक निवासी लक्ष्मी से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद कुछ दिन तक पारिवारिक तालमेल अच्छा रहा लेकिन आए दिन घरेलू कलह की वजह से मिथुन शराब का सेवन करने लगा था जो लक्ष्मी को नागवार गुजरता था। पति के शराब नहीं छोड़ने पर मंगलवार की रात लक्ष्मी ने आग लगाकर अपनी लीला खत्म कर ली।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आसपड़ोस के लोगों का कहना है कि मिथुन हमेशा शराब के नशे में रहता था। जिसका लक्ष्मी विरोध किया करती थी। मंगलवार की रात पति पत्नी के बीच इसी को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद पत्नी ने घर में रखे केरोसीन तेल अपने शरीर में छिड़ककर आग लगा ली। पति के हो हल्ला करने पर गांव के लोग इकट्ठा हुए तब तक मिथुन कुमार सिंह की पत्नी पूरी तरह जल चुकी थी। इसी बीच ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पथरगामा थाना प्रभारी अरुण कुमार को दी। थाना प्रभारी दल बल के साथ चिलरा ग्राम पहुंचे। इसके पूर्व ही ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को बुलाकर महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close