पलामू: मुखिया के देवर पर 2 बच्चों की मां से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत ने पीड़िता को पुलिस के पास जाने से रोका

पलामू : झारखंड के पलामू में दो बच्चों की मां को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। मुखिया के देवर ने इस घटना को अंजाम दिया. पीड़िता का आरोप है कि उसे रुपयों का प्रलोभन देकर मामले को रफा-दफा करने का दबाव बनाया गया. साथ ही पीड़ित परिवार को घर से निकलने नहीं दिया गया. इस बीच मौका मिलते ही वह पति के साथ महिला सदर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. 16 मई की रात मुखिया का देवर पीड़िता के पति को लेकर विवाह समारोह में गया था. पति को छोड़ने के बाद मुखिया का देवर पीड़िता का घर पहुंचा और दरवाजा खुलवाया. आरोपी ने पीड़िता के पति के अधिक शराब पीने के बाद रोड पर सोने की बात बोल कर दरवाजा खुलवया था. पीड़िता ने जैसे ही दरवाजा खोला आरोपी उसका मुंह बंद कर सुनसान इलाके में ले गया और दुष्कर्म किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी क्रम में पीड़िता का पति घर में पहुंचा और घर का दरवाजा खुला पाया. पत्नी को घर में नहीं देखे जाने के बाद पति खोजबीन करने लगा और उसे खोजते घटनास्थल पर पहुंचा. पति के पहुंचने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. बाद में पीड़िता ने पति को पूरी कहानी बताई. घटना के बाद मुखिया और अन्य ग्रामीणों ने मामले को दबाने के लिए पंचायत बैठाया था. पंचायत में समझौता का प्रयास किया गया और पीड़िता को पुलिस के पास जाने से रोका गया. मुखिया के पति ने बताया कि मामले में समझौता करने का प्रयास किया गया है और छोटी मोटी बैठक हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close