स्कूल वैन पर मौत बनकर टूटी पैसेंजर ट्रेन! टक्कर इतनी जबरदस्त कि स्कूल वैन के उड़ गए परखच्चे, 2 मासूमों की मौके पर मौत, 5 बच्चे गंभीर

बहरामपुर। पश्चिम बंगाल के बहरामपुर से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक स्कूल वैन रेलवे क्रॉसिंग पर पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में स्कूल वैन में सवार दो मासूम छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार कुछ बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वैन अनियंत्रित होकर रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई, जिसके बाद वह गुजर रही पैसेंजर ट्रेन से टकरा गई।

इस हृदयविदारक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसा लापरवाही का नतीजा था या इसके पीछे कोई तकनीकी कारण था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close