पवन सिंह की सुरक्षा बढ़ी: 11 कमांडो और 2 PSO…चुनाव लड़ने से पहले पवन सिंह का भौकाल, सुरक्षाकर्मियों से घिरे रहेंगे पावर स्टार

Pawan Singh's security beefed up: 11 commandos and 2 PSOs... Pawan Singh's swashbuckling presence before election, the power star will be surrounded by security personnel.

Bhojpuri Actor Pawan Singh Security : भले ही पवन सिंह को अभी तक विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिला हो, लेकिन उनकी सुरक्षा जरूर बढ़ गयी है। पावर स्टार पवन सिंह को केंद्र सरकार ने Y कैटेगरी सुरक्षा प्रदान की है। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें यह सुरक्षा इसलिए दी गई है क्योंकि हाल के दिनों में वे लगातार राजनीतिक और निजी विवादों के चलते सुर्खियों में रहे हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नयी सिक्युरिटी के तहत अब उनके साथ हर वक्त 11 कमांडो और 2 पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) तैनात रहेंगे। गृह मंत्रालय (MHA) से मिली जानकारी के अनुसार, पवन सिंह को यह सुरक्षा स्तर उनकी हालिया राजनीतिक सक्रियता और बढ़ते सामाजिक विवादों को देखते हुए प्रदान किया गया है। अब उनके आने-जाने, रैलियों, शूटिंग या निजी कार्यक्रमों में सशस्त्र सुरक्षा कर्मियों की टीम साथ रहेगी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

11 कमांडो हर वक्त रहेंगे तैनात

पवन सिंह की सुरक्षा में 11 प्रशिक्षित कमांडो और दो निजी सुरक्षा अधिकारी शामिल होंगे। यह टीम उनके साथ 24 घंटे रहेगी — घर से लेकर सार्वजनिक सभाओं और राजनीतिक कार्यक्रमों तक। चुनावी मौसम में किसी भी संभावित खतरे को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने यह फैसला लिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

आरा से चुनाव लड़ने की चर्चा जोरों पर

पवन सिंह ने हाल ही में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की थी। बताया जाता है कि उन्होंने विनोद तावड़े, ऋतुराज सिन्हा और उपेंद्र कुशवाहा के साथ मुलाकात के बाद गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी भेंट की थी।

राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि पवन सिंह को आरा सीट से उम्मीदवार बनाया जा सकता है। हालांकि अभी पार्टी की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

 

व्यक्तिगत विवादों से भी बनी सुर्खियों में

पवन सिंह बीते कुछ हफ्तों से अपनी पत्नी ज्योति सिंह के साथ चल रहे विवाद के चलते भी चर्चा में हैं। ज्योति ने हाल ही में पवन पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो साझा किया था। जवाब में पवन सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष रखा और कहा कि “मर्द का दर्द कोई नहीं समझता”।

 

विवाद के बाद करणी सेना ने ज्योति सिंह को समर्थन देने की बात कही थी, जिसके बाद मामला और गर्मा गया। इसी दौरान, पवन सिंह को धमकियां मिलने की खबरें भी सामने आई थीं।अब इस विवाद में पवन सिंह के ससुर रामबाबू सिंह भी सामने आ गए हैं। उन्होंने कहा है कि वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर बेटी की सुरक्षा और न्याय की मांग करेंगे। इससे मामला केवल पारिवारिक विवाद तक सीमित न रहकर राजनीतिक रंग लेने लगा है।

 

Y कैटेगरी सुरक्षा का क्या मतलब है?

Y कैटेगरी सुरक्षा देश में मध्यम खतरे वाले व्यक्तियों को दी जाती है। इसमें लगभग 11 सुरक्षाकर्मी और दो कमांडो शामिल होते हैं। इनका काम संभावित खतरे का आकलन करना, सुरक्षा घेरा बनाना और किसी भी अप्रत्याशित स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया देना होता है। ‘लॉलीपॉप लागेलू’ जैसे सुपरहिट गानों से पहचान बनाने वाले पवन सिंह अब भोजपुरी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय चेहरों में से एक हैं। लेकिन अब उनका ध्यान केवल पर्दे पर नहीं, बल्कि राजनीतिक मंच पर भी केंद्रित दिख रहा है।

Related Articles

close