बिजली करंट लगने से व्यक्ति की मौत

धनबाद। जिले के सदर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर में शनिवार की सुबह करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई.मौत कैसे हुई इसकी विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि व्यक्ति कचरा चुनने का काम करता था. बुधवार की सुबह दामोदरपुर में लगे ट्रांसफार्मर के पास कचरा उठाने पहुंचा था. इसी दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई.
ये खबर भी पढ़ें…
घटना की सूचना पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना धनबाद थाने की पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है. फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है.











