झारखंड एक्सीडेंट: यात्री बस और पिकअप में भीषण टक्कर, पैसेंजर उतार रही बस को पीछे से पिकअप ने…

Accident in Jharkhand: झारखंड से एक बड़े सड़क हादसे की खबर है। चतरा से कोडरमा जा रही बस शुक्रवार को सुबह-सुबह हजारीबाग जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। घटना में एक यात्री का जान चली गयी, वहीं कई लोग घायल हो गये।

ये दुर्घटना हजारीबाग के बरही ओवरब्रिज के पास हुई. चतरा से कोडरमा जा रही बस और पिकअप वैन की टक्कर में बसे उपचालक की मौत हो गई।घायल हुए 7 लोगों को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां सभी का इलाज चल रहा है। बस (JH02Q 7562) सुबह में चतरा से कोडरमा जा रही थी. बरही ओवरब्रिज के पास सवारी उतारने के लिए ड्राइवर ने बस खड़ी की थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पटना की ओर से आ रहे पिकअप वैन (BR01 GM 7954) vs ने बस को ठोकर मार दी. बस के उपचालक विजय राम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. पिकअप वैन पटना से सीसा लोड करके रांची जा रही थी। मृतक विजय राम बस वाहन का उपचालक था, वह झुमरी तिलैया का रहने वाला था। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।

दुर्घटना में पिकअप वैन के ड्राइवर समेत 7 लोग घायल हुए हैं. इनके नाम आफताब, मोहम्मद जियाउद्दीन, सुधा देवी, सिंघानी देवी, कांति देवी, जुली कुमारी और संजय कुमार (पिकअप वैन का ड्राइवर) हैं।जानकारी के मुताबिक सभी घायल चतरा के बताये जाते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close