PM Modi-Putin Meeting: पुतिन से आमने-सामने PM मोदी… बंद कमरे में किन मुद्दों पर होगी बड़ी डील? दुनिया की नजर दिल्ली पर

BRICS Summit से पहले मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस से लेकर क्रूड ऑयल और लोकल करेंसी में कारोबार तक कई मुद्दों पर बातचीत के संकेत

नई दिल्ली। दिल्ली में BRICS Summit को लेकर दुनिया की निगाहें टिक गई हैं। बड़े देशों के राष्ट्राध्यक्षों और प्रतिनिधियों के पहुंचने के बीच शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन का गर्मजोशी से स्वागत किया।

पुतिन BRICS Summit में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंचे हैं। उनका विमान शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे पालम एयरफोर्स स्टेशन पर उतरा। सम्मेलन से पहले मोदी और पुतिन की इस मुलाकात को भारत-रूस संबंधों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक में किन मुद्दों पर होगी चर्चा?

मोदी और पुतिन की बैठक में दोनों देशों के बीच रणनीतिक, रक्षा और आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा होने की उम्मीद है।

सूत्रों के मुताबिक बातचीत के एजेंडे में सुखोई-57 से जुड़ी संभावित डील, S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी, कच्चे तेल की खरीद, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार समेत कई अहम मुद्दे शामिल हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके अलावा आतंकवाद के खिलाफ सहयोग, अंतरिक्ष क्षेत्र में साझेदारी, ड्रग तस्करी पर रोक और इंटरनेशनल नॉर्थ-साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर जैसे मुद्दों पर भी दोनों नेताओं के बीच बातचीत होने की संभावना है।

BRICS Summit से पहले बढ़ी हलचल

दिल्ली में BRICS सम्मेलन के लिए मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। BRICS के 11 सदस्य देशों के अलावा 12 अन्य देशों को भी सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया गया है। कई देशों के प्रतिनिधि और राष्ट्राध्यक्ष दिल्ली पहुंच रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रूस के राष्ट्रपति पुतिन के बाद अब चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भी शनिवार को दिल्ली पहुंचने की जानकारी सामने आई है। शी जिनपिंग की प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक भी प्रस्तावित है।

ईरान के राष्ट्रपति से भी PM मोदी की मुलाकात

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान भी शुक्रवार दोपहर दिल्ली पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी शाम करीब 6:15 बजे द्विपक्षीय बैठक होने की जानकारी है।

इस बातचीत में खास तौर पर मध्य पूर्व की मौजूदा स्थिति समेत क्षेत्रीय और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

BRICS Summit में दुनिया के कई बड़े नेताओं के शामिल होने के चलते दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। प्रमुख इलाकों में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाई गई है और आने-जाने वाले रास्तों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

इस बीच BRICS Business Forum की बैठक भी शुरू हो चुकी है। इसे केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संबोधित किया।

अब सबकी नजर मोदी-पुतिन की इस अहम बैठक पर टिकी है। खास तौर पर रक्षा, ऊर्जा और आर्थिक सहयोग से जुड़े मुद्दों पर दोनों देशों के बीच क्या नई सहमति बनती है, इसका इंतजार किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close