PM मोदी का किसानों को दिवाली तोहफा: खाते में आज आयेंगे 2000 रुपए, आपके अकाउंट में भी पैसे आए क्या, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम…

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में पीएम किसान सम्मेलन 2022 का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान दिवाली के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों को बड़ा तोहफा देंगे। इस दो दिवसीय सम्मेलन में किसानों के अलावा कृषि से जुड़े लोग शामिल होंगे। सम्मेलन 2022 के उद्घाटन के मौके पर पीएम मोदी देश भर के करीब 12 करोड किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि योजना की किस्त जारी करेंगे।

लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम

  • पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर राइट साइड में Farmers Corner सेक्शन पर क्लिक करें।
  • फार्मर्स कॉर्नर सेक्शन में Beneficiary Status विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब पीएम किसान खाता संख्या या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर में से किसी एक विकल्प को चुनें।
  • डिटेल भरने के बाद Get Data पर क्लिक करें।
  • अब आपको स्क्रीन पर अपना स्टेटस दिखाई दे जाएगा।

2000 रुपए की किस्त खाते में नहीं पहुंचने पर यहां करें संपर्क

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की राशि जारी होने के बाद भी आपके खाते में 2 हजार रुपये की किस्त नहीं पहुंचती है तो आप पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा ई-मेल आईडी (pmkisan-ict@gov.in) पर भी आप संपर्क कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यदि खातें में नहीं आया पैसा तो ऐसे करें चेक

अगर किसी कारण आपकी 12वीं किस्त आपके खाते में नहीं जाती है, तो आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाकर लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं। यहां आपको पता चल जाएगा कि कहीं बैंक खाता संख्या या आधार नंबर संख्या गलत होने के कारण तो आपके पैसे अटक नहीं गए।

किन किसानों का लिस्ट से कटा गया नाम?

इस बार कई ऐसे किसान हैं, जिनके खाते में 12वीं किस्त के पैसे नहीं आएंगे। जानकारी के मुताबिक, e-kyc नहीं कराने वाले किसान और अपात्र किसानों का लाभार्थी सूची से नाम कट सकता है। अगर आप भी 2000 रुपये की किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close