चोर का कुंभ स्नान: चोरी कर गर्लफ्रेंड संग चोर गया पाप धोने महाकुंभ, लौटते ही पुलिस ने ट्रेन से ही दबोचा…

Thief's Kumbh bath: After stealing, the thief along with his girlfriend went to Mahakumbh to wash away his sins, as soon as he returned, the police caught him from the train itself...

Crime News: चोरी कर पाप धोने पहुंचा चोर अपनी गर्लफ्रेंड संग धराया है। चोरी की वारदात के बाद चोर अपनी प्रेमिका के साथ प्रयागराज गया था, पुलिस सूचना के बाद उसे पकड़ लिया है।। मामला मध्य प्रदेश के इंदौर शहर का है। शातिरों ने कई वारदातों को अंजाम दिया था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोपियों से करीब 4 लाख रुपये का चोरी का सामान बरामद किया, जिसमें सोने-चांदी के जेवरात शामिल हैं. हालांकि, इन चार चोरी की घटनाओं में कुल करीब 7.5 लाख रुपये का सामान चोरी हुआ था, जिसमें से काफी हिस्सा अभी बरामद किया जाना बाकी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जहां सेंधमारी की घटनाओं में बड़ा खुलासा हुआ है। द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में हुई चोरी और सेंधमारी की वारदातों के आरोप में दो शातिर चोरों गिरफ्तार हो गये हैं। दोनों आरोपी 15 से अधिक चोरी की वारदातों में संलिप्त थे और चोरी के पैसे से अपनी गर्लफ्रेंड के साथ प्रयागराज घूमने गए थे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महाकुंभ मेले का आनंद लेने के बाद जब वे ट्रेन से लौटे, तब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में पिछले कुछ समय से लगातार चोरी की वारदातें सामने आ रही थीं। चार अलग-अलग घरों में सेंधमारी की शिकायत पुलिस को मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों की तलाश शुरू की।

 

जांच के दौरान पता चला कि चोरों की पहचान अजय शुक्ला और संतोष कोरी के रूप में हुई. जब पुलिस ने दोनों को पकड़ने के लिए दबिश दी, तो पता चला कि वे शहर छोड़कर भाग चुके हैं।

 

पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपियों को ट्रैक करना शुरू किया और पाया कि दोनों आरोपी प्रयागराज में महाकुंभ मेले का आनंद ले रहे थे। आरोपी चोरी से मिले पैसे से ऐशो-आराम की जिंदगी जी रहे थे और अपनी गर्लफ्रेंड को घुमाने के लिए प्रयागराज पहुंचे थे।

 

पुलिस ने प्रयागराज जाकर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन लगातार मोबाइल नेटवर्क और टावर लोकेशन बदलने के कारण वे बच निकले। अंततः जब वे प्रयागराज से इंदौर लौट रहे थे, तो पुलिस ने उन्हें ट्रैक कर गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

close