झारखंड में अगले 48 घंटे भारी, बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी

  • रांची: झारखंड में एक बार फिर 19 अगस्त से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। पलामू, लातेहार, गढ़वा, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी झारखंड और आसपास के दक्षिण-पश्चिमी बिहार पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से आने वाले घंटों में झारखंड के साथ दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

19 और 20 अगस्त को वज्रपात का खतरा

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राज्य में 19 और 20 अगस्त को कई स्थानों पर बादल गरजने के साथ वज्रपात की संभावना जताई गई है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

21 से 25 अगस्त के बीच किसी विशेष अलर्ट की घोषणा नहीं की गई है, हालांकि राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close