पुलिस बस दुर्घटनाग्रस्त: ट्रक और पुलिस बस में जोरदार टक्कर, 10 महिला पुलिसकर्मी सहित 13 जवान घायल, मुख्यालय लौटने के दौरान हादसा

Police bus accident: Violent collision between a truck and a police bus; 13 personnel injured, including 10 female police officers; accident occurred while returning to headquarters.

Police Bus Accident: पुलिस जवानों से भरी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है, कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह दुर्घटना आरा सासाराम मुख्य मार्ग पर अब से कुछ देर पहले घटी है, जहां बेगूसराय से जवानों को लेकर डेहरी जा रही पुलिस बस दुर्घटना का शिकार हो गई।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी के मुताबिक आरा सासाराम मार्ग पर संजौली थाना इलाके में चावल लदे ट्रक ने बिहार पुलिस के जवानों को लेकर जा रही बस को पीछे से टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि बिहार पुलिस की एक कंपनी बेगूसराय से डेहरी मुख्यालय जा रही थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस सवार कई जवान सीट से उछलकर दूसरी जगह पर जा गिरे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घायलों में शंकर हादसा, उमेश पासवान, सविता कुमारी, सुजाता देवी, पूजा कुमारी, अमृता कुमारी, लाडली कुमारी, अन्नपूर्णा कुमारी, फुल कुमारी, नंदनी कुमारी, प्रियंका कुमारी, सलोनी कुमारी, रिंकू कुमारी और कृष्ण मुरारी शामिल है। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आया। तत्काल मौके पर पुलिस और जिला प्रशासन की टीम पहुंची और रेस्क्यू का काम शुरू किया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि सभी पुलिसकर्मी फिलहाल खतरे से बाहर है। हालांकि एक महिला पुलिसकर्मी नंदिनी की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close