झारखंड- कांग्रेस नेता की हत्या मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, भाजपा नेता सहित 5 गिरफ्तार

Jharkhand- Police made a big revelation in the murder of Congress leader, 5 including BJP leader arrested

Jharkhand Crime News: कांग्रेस नेता की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। टाइगर क्लब के संचालक व कांग्रेस नेता आलोक भगत की हत्या वर्चस्व की लड़ाई में हुई थी। पुलिस ने इस मामले में भाजपा नेता सहित 5 को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में भाजपा कार्यकर्ता विकास सिंह, साजिशकर्ता आकाश सिंह, विशाल कुमार, पंकज साव और शक्ति विभर शामिल है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हत्या के 27 दिन पहले ही आलोक की 22 नवंबर को शादी हुई थी। पुलिस ने इस मामले में इस्तेमाल तीन देसी कट्टा, एक गोली ओर तीन खोखा बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक आलोक और आरोपी आकाश के बीच काफी दिनों से विवाद चला आ रहा था। काली पूजा विसर्जन के दिन भी दोनों के बीच झड़प हुई थी। इसी के बाद आकाश ने आलोक की हत्या की योजना बनाई थी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

18 दिसंबर की सुबह 10 बजे कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर चार में आलोक के घर से कुछ दूरी पर हत्या कर दी गयी थी। आरोप है कि कदमा बाजार से पूजा के लिए फूल-माला लेकर वो घर लौट रहा था, तभी अपराधियों ने उसे घेर लिया। जान बचाने के लिए वह बाइक से उतरकर पड़ोसी बिल्लू के घर घुस गया, लेकिन बदमाश वहां भी पहुंच गए। आलोक के सीने में गोली मारी और बाइक से फरार हो गए थे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक आरोपी विकास सिंह और शक्ति ने आलोक की रेकी की थी। आकाश ने ही पहली गोली चलाई जो आलोक को लगी और वो सड़क पर गिरकर घायल हो गया। बाद में पीछाकर अन्य आरोपियों ने उसे गोली मार दी और फरार हो गये। इस मामले में इधर राजनीति भी शुरू हो गयी है।

 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने विकास सिंह की गिरफ्तारी का विरोध शुरू कर दिया। भाजपा समर्थकों ने विकास को लेकर जा रही पुलिस के वाहन को घेर लिया और हंगामा करने लगे। उनका कहना था कि विकास को बिना वजह फंसाया गया है। पुलिस ने कहा कि मामले में जांच चल रही है, जांच में अगर वो निर्दोष होंगे तो वो अपने आप बरी हो जायेंगे।

Related Articles

close