थाना प्रभारी व दारोगा को मारी गोली: पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो दारोगा को लगी गोली, रेड करने पहुंची थी टीम

Patna Crime News: मसौढ़ी में पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, थाना प्रभारी और दारोगा घायल

Crime News पुलिस टीम पर गोलीबारी हुई है, इस गोलीबारी में दो दारोगा को गोली लगी है। रेड करने पहुंची पुलिस टीम में फायरिंग हुई है। मामला  बिहार के पटना मसौढ़ी की है, जहां अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस का एक और बड़ा मामला सामने आया है। पटना जिले के मसौढ़ी थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि इस हमले में मसौढ़ी थाना प्रभारी (इंचार्ज) राहुल कुमार और दारोगा संजय कुमार गोली लगने से घायल हो गए। दोनों पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 युवक के साथ मारपीट की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि मनीचक मोहल्ले के तालाब घाट के पास कुछ अपराधी एक युवक को हथियार के बल पर बंधक बनाकर मारपीट कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद मसौढ़ी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस को देखते ही अपराधियों ने शुरू कर दी फायरिंग

इधर, पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचते ही बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुए हमले में थाना प्रभारी राहुल कुमार के पैर में गोली लगी, जबकि दारोगा संजय कुमार के हाथ में गोली लग गई। घायल दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। दारोगा संजय कुमार का इलाज अनुमंडल अस्पताल मसौढ़ी में चल रहा है, जबकि थाना प्रभारी राहुल कुमार की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है।

पुलिस ने भी की जवाबी कार्रवाई

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अपराधियों की फायरिंग के जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। हालांकि बदमाश मौके से फरार होने में सफल रहे। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

इलाके की घेराबंदी, सर्च ऑपरेशन जारी

घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और मनीचक इलाके की घेराबंदी कर दी गई। पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने तालाब घाट और आसपास के क्षेत्रों को सील कर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।फायरिंग की इस घटना ने कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close