पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा कल: फोटोकॉपी दुकानों को बंद रखने का निर्देश, परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर दायरे में धारा 163 लागू, जानिये और क्या-क्या है पाबंदी

Polytechnic entrance exam today: Photocopy shops ordered to remain closed, Section 163 imposed within a 100-meter radius of exam centers; find out what other restrictions are in place.

Polytechnic Entrance Exam 2026 । झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) की ओर से कल यानि 12 जुलाई को आयोजित होने वाली पॉलीटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए पलामू जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। परीक्षा के सफल संचालन को लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू करने का आदेश जारी किया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिला प्रशासन के अनुसार, यह आदेश रविवार सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में प्रभावी रहेगा। इस अवधि में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या परीक्षा में व्यवधान उत्पन्न करने वाली गतिविधियों पर पूरी तरह रोक रहेगी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जारी आदेश के तहत परीक्षा केंद्रों के आसपास हथियार लेकर चलने, पांच या उससे अधिक लोगों के एक स्थान पर एकत्र होने, बिना अनुमति लाउडस्पीकर या अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग, धरना-प्रदर्शन तथा परीक्षा कार्य में बाधा पहुंचाने पर प्रतिबंध रहेगा।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परीक्षा की गोपनीयता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के आसपास संचालित सभी फोटोकॉपी एवं जेरॉक्स दुकानों को परीक्षा अवधि के दौरान बंद रखने का भी निर्देश दिया है, ताकि किसी प्रकार की अनियमितता की संभावना न रहे।

 

हालांकि, यह निषेधाज्ञा परीक्षा ड्यूटी में तैनात दंडाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारियों, पुलिस बल और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियुक्त अधिकारियों पर लागू नहीं होगी।जिला प्रशासन ने परीक्षार्थियों, अभिभावकों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें और परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने में सहयोग की अपील की गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close