JPSC-JSSC विवाद पर बढ़ा दबाव! मंत्री से मिले छात्र संगठन, SIT जांच और परीक्षा सुधार की उठी बड़ी मांग

संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव को सौंपा मांगपत्र, पेपर लीक की निष्पक्ष जांच और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया पर दिया जोर।

 

Ranchi:

झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के मुद्दे पर आंदोलन तेज होता जा रहा है। गुरुवार को विभिन्न राजनीतिक दलों, छात्र संगठनों और सामाजिक संगठनों के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव से मुलाकात कर परीक्षा प्रणाली में सुधार और छात्रों की मांगों को लेकर विस्तृत चर्चा की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

SIT जांच की प्रमुख मांग

प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि JPSC, JSSC सहित सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया जाए। साथ ही भविष्य में भर्ती परीक्षाओं का संचालन किसी विश्वसनीय घरेलू एजेंसी से कराने की मांग भी रखी गई, ताकि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष हो सके।

छात्रवृत्ति और आंदोलन पर भी उठे सवाल

बैठक में छात्रों की स्कॉलरशिप का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई गई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यदि परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ चल रहे आंदोलन में किसी संगठित समूह की संलिप्तता के आरोप हैं, तो उनकी भी तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि वास्तविक अभ्यर्थियों के लोकतांत्रिक आंदोलन की विश्वसनीयता प्रभावित न हो।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मंत्री ने दिया सकारात्मक आश्वासन

उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने प्रतिनिधिमंडल की सभी मांगों को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि सरकार छात्रों की चिंताओं पर संवेदनशील और सकारात्मक दृष्टिकोण से विचार करेगी। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों के समक्ष इन मुद्दों को उठाकर आवश्यक कार्रवाई कराने का प्रयास किया जाएगा।

ये नेता और छात्र प्रतिनिधि रहे मौजूद

बैठक में राजद प्रदेश महासचिव इरफान अहमद अंसारी, जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र महतो, कांग्रेस के योगेंद्र सिंह, भाकपा (माले) के आर.एन. सिंह, सीपीआई के अजय कुमार, एसएफआई के दानिश खान और एआईएसएफ के एहतेशाम परवीन समेत विभिन्न राजनीतिक, छात्र और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close