झारखंड : पेपर लीक मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: प्रिंस कुमार और प्रिंस राणा गिरफ्तार

Jharkhand: Big police action in paper leak case: Prince Kumar and Prince Rana arrested

कोडरमा में झारखंड बोर्ड 10वीं के हिंदी और विज्ञान विषय के प्रश्नपत्र लीक मामले में पुलिस ने 2 और लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में प्रिंस कुमार (निवासी बघेयडीह, जमुआ, गिरिडीह) और प्रिंस राणा (निवासी मरकच्चो) शामिल हैं। प्रिंस कुमार को मधुपुर से और प्रिंस राणा को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया है। दोनों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

व्हाट्सएप ग्रुप से हुआ था पेपर लीक  
मरकच्चो निवासी प्रिंस राणा “JAC अपडेट सर” नामक व्हाट्सएप ग्रुप का एडमिन था, जहां से प्रश्नपत्र वायरल हुआ था। उसने 350 रुपये क्यूआर कोड से मंगाकर कई लोगों को पेपर बेचा था। वहीं, जमुआ निवासी प्रिंस कुमार की भी पेपर लीक में अहम भूमिका थी। पहले इसे चतरा निवासी बताया जा रहा था, लेकिन जांच में यह जमुआ का रहने वाला निकला।  इससे पहले, पुलिस ने गिरिडीह के न्यू बरगंडा से 6 लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनके नाम *रोहित कुमार, मुकेश कुमार, लालमोहन कुमार, अंशु कुमार पांडेय, कृष्णा कुमार पांडेय और कमलेश कुमार हैं। पूछताछ के बाद इन सभी को जेल भेज दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच में सामने आया कि मास्टरमाइंड कमलेश और उसके साथी मुकेश ने प्रश्नपत्र को उस समय लीक किया था, जब इसे गिरिडीह के स्ट्रांग रूम में वाहन से उतारा जा रहा था। कमलेश ने पेपर चोरी करने के बाद सबसे पहले इसे अपनी कथित प्रेमिका को भेजा था। बाद में पैसे लेकर इसे कई लोगों को बेचा गया, जिससे यह वायरल हो गया।  कोडरमा के एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर आगे की जांच जारी है। जिन लोगों की भूमिका संदिग्ध पाई जाएगी, उन पर भी कार्रवाई होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close