शिबू सोरेन से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, अस्पताल में हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन से गुरुजी के स्वास्थ्य पर की विस्तार से चर्चा

Rahul Gandhi reached to meet Shibu Soren, discussed in detail with Hemant Soren and Kalpana Soren about Guruji's health in the hospital

Shibu Soren Health Update: पूर्व मुख्यमंत्री व झामुमो के संस्थापक शिबू सोरेन की तबीयत अब पहले से काफी बेहतर है। हालांकि डाक्टर अभी भी उनकी तबीयत पर नजर बनाये हुए हैं। उनका काफी दिनों से सर गंगाराम अस्पताल में इलाज चल रहा है। शिबू सोरेन का हाल जानने के लिए कई दिग्गज नेता अस्पताल पहुंच चुके हैं। वहीं राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू भी अस्पताल पहुंची थी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी शिबू सोरेन का हाल जानने के लिए पहुंचे। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उन्होंने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संरक्षक गुरुजी शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दौरान उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात की और गुरुजी की तबीयत को लेकर विस्तृत चर्चा की। राहुल गांधी ने अस्पताल में कुछ समय बिताया और डॉक्टरों से गुरुजी की सेहत को लेकर अपडेट लिया. मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ उनकी पत्नी और गांडेय से विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close