रेलवे के अफसर पर यौन उत्पीड़ना का आरोप, महिला कर्मचारी के सनसनीखेज आरोप पर विभागीय जांच हुई शुरू

गया। महिला रेल कर्मी ने रेलवे के सीनियर अफसर पर यौन प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मामला गया का है, जहां आईओडब्ल्यू कार्य में वरीय प्रशाखा अभियंता राकेश कुमार सिन्हा पर यौन उत्पीड़न का आरोप महिला रेलकर्मी हेल्पर 2 के पद पर कार्यरत महिला ने लगाया है। अभियंत्रण शाखा के वरीय प्रशाखा अभियंता के ऊपर यौन उत्पीड़न करने जैसा गंभीर आरोप लगाया है।

विभाग में की गयी शिकायत के बाद अब रेलवे अधिकारी को पूछताछ के लिए तलब किया है। हालांकि अधिकारी ने इन आरोपों को निराधार बताया है। जानकारी के मुताबिक शिकायत के बाद दोनों पक्षों को डीडीयू मंडल मुख्यालय में सहायक कार्मिक अधिकारी मनोज पासवान के कक्ष में बुलाया गया है। फिलहाल जांच के बाद ही आरोपों पर कुछ कहने को अधिकारी तैयार हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि यौन उत्पीड़न कब और कहां हुआ है, इस बार में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पायी है। जानकारी के मुताबिक रेलवे अधिकारी के खिलाफ शिकायत का पत्र सीधे कार्मिक विभाग को भेजा गया था, जिसके आधार पर जांच शुरू की गयी। दोनों पक्ष को बुलाया गया है, दोनों से पूछताछ की जायेगी, उसके बाद ही अधिकारी इस मामले में कुछ आगे की कार्रवाई करेंगे। फिलहाल जांच और फिर जांच रिपोर्ट का इंतजार चल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close