तत्काल टिकट बुकिंग के नए नियम : रेलवे ने किया बदलाव, जान लें वरना पड़ सकती है भारी
New rules for Tatkal ticket booking: Railways made changes, know them or else you may have to pay heavily

Tatkal Ticket New Rules: देश के लोग ट्रेनों से सफर करना बेहद पसंद करते हैं। ट्रेन को सफर के लिए प्राथमिकता देने का मुख्य कारण है की ट्रेन से सफर करना कम खर्चीला और आरामदायक होता है। रेलवे के द्वारा भी समय समय पर नियमों में बदलाव किया जाता है ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके। रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। यह बदलाव यात्रियों के सुविधाओं में बढ़ोतरी करने के लिए और एजेंटो पर नकेल कसने के लिए किया गया है। तो आईए जानते हैं रेलवे ने तत्काल टिकट के नियमों में क्या किया है बदलाव…
तत्काल टिकट की बुकिंग के समय में हुआ बदलाव (Tatkal Ticket New Rules)
रेलवे के द्वारा तत्काल टिकट की बुकिंग के समय में बदलाव किया गया है। अब AC क्लास की बुकिंग सुबह 10:00 बजे शुरू होती है वही नॉन एसी क्लास की बुकिंग सुबह 11:00 से शुरू होती है। फर्स्ट क्लास एसी में तत्काल टिकट नहीं मिलता।
बुकिंग के लिए इन डॉक्यूमेंट की पड़ती है जरूरत
अब टिकट बुक करने के लिए कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट की भी जरूरत पड़ेगी। तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आपके पास यात्रा की डिटेल और वैध पहचान पत्र की जानकारी होना जरूरी है। वही यात्रा के समय ओरिजिनल आईडी भी आपके पास होना चाहिए और एक पीएनआर नंबर पर अधिकतम 4 यात्रियों की टिकट बुकिंग हो सकती है। तत्काल टिकट पर बुजुर्ग दिव्यांग या किसी को भी डिस्काउंट नहीं मिलेगा।
रिफंड का नया नियम
तत्काल टिकट सेकंड क्लास में अब 10% का डिस्काउंट मिलेगा वही बाकी क्लास में 30% तक का डिस्काउंट मिलेगा।तत्काल टिकट कंफर्म हो गया तो किसी भी तरह का डिस्काउंट नहीं मिलेगा।
पेमेंट टाइम में हुआ बदलाव
रेलवे के द्वारा पेमेंट टाइम को तीन से बड़ा कर 5 मिनट कर दिया गया है ताकि बुकिंग आसानी से हो सके वही कैप्चा सिस्टम को पहले से आसान बना दिया गया है।
एजेंटो के बुकिंग पर सख्त निगरानी रेलवे के द्वारा रखा जाएगा ताकि टिकट में किसी भी तरह का घोटाला नहीं हो सके। यात्रियों के प्राथमिकताओं को ध्यान में रखा जाएगा ताकि उन्हें सफर के दौरान कोई परेशानी ना हो और साथी आईआरसीटीसी वेबसाइट पर हमेशा विजिट करने का रेलवे ने आग्रह किया है।












