रांची में मोरहाबादी मैदान से निकाली रैली! लोकभवन के सामने पंचायत सहायकों का जोरदार प्रदर्शन, 8 सूत्री मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

मानदेय 25 हजार रुपये करने, 70% आरक्षण और अनुकंपा नियुक्ति समेत कई मांगों पर सरकार से जल्द वार्ता की मांग।

 

रांची।

झारखंड की राजधानी रांची में राज्य स्तरीय पंचायत सहायक संघ ने अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। पंचायत सहायकों ने मोरहाबादी मैदान से रैली निकालकर रेडियम रोड होते हुए लोकभवन के समीप स्थित धरना स्थल तक मार्च किया, जहां रैली सभा में तब्दील हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रदर्शन के दौरान पंचायत सहायकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की।

‘मजबूरी में आंदोलन करना पड़ा’

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि उनकी मांगें लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। इसी कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। उन्होंने राज्य सरकार से जल्द वार्ता कर सकारात्मक समाधान निकालने की अपील की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये हैं पंचायत सहायकों की प्रमुख मांगें

पंचायत सहायक संघ ने सरकार के सामने कई अहम मांगें रखी हैं, जिनमें प्रमुख रूप से—

  • मुख्यमंत्री के साथ 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की वार्ता।
  • पंचायत सहायकों का मानदेय बढ़ाकर कम से कम ₹25,000 प्रतिमाह किया जाए।
  • पंचायत सचिव की नियुक्ति में 70 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए।
  • मृत पंचायत सहायकों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति मिले।
  • नगर निगम और नगर पंचायत क्षेत्र में शामिल पंचायत सहायकों का समायोजन किया जाए।
  • पंचायत सहायकों को स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा का लाभ दिया जाए।
  • उनकी समस्याओं के समाधान के लिए राज्य स्तरीय मॉनिटरिंग सेल का गठन किया जाए।

सरकार से जल्द समाधान की उम्मीद

संघ ने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल करती है तो आंदोलन समाप्त किया जा सकता है। फिलहाल पंचायत सहायकों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार से शीघ्र वार्ता और ठोस निर्णय लेने की मांग दोहराई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close