Ramgarh JEE Main Scam: परीक्षा से पहले बड़ा खुलासा…सिस्टम से छेड़छाड़ कर रिजल्ट प्रभावित करने की साजिश

Ramgarh JEE Main Scam: Major Revelation Ahead of Exam—Conspiracy to Manipulate Results by Tampering with the System

Ramgarh : झारखंड के रामगढ़ जिले में जेईई मेन-2 परीक्षा से ठीक पहले एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। परीक्षा केंद्र के कंप्यूटर सिस्टम से छेड़छाड़ करते तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मौके से भारी संख्या में मॉनिटर, एक एसयूवी और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।


परीक्षा केंद्र में घुसकर बदले जा रहे थे सिस्टम

यह मामला राधा गोविंद विश्वविद्यालय का है, जहां 2 अप्रैल को जेईई मेन-2 की ऑनलाइन परीक्षा प्रस्तावित है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, 29 मार्च को कुछ लोग खुद को अधिकृत एजेंसी का प्रतिनिधि बताकर कंप्यूटर लैब में घुस गए और बिना अनुमति मॉनिटर बदलने तथा सीपीयू के साथ छेड़छाड़ करने लगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलसचिव निर्मल कुमार मंडल ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।


कर्मचारी की सतर्कता से खुली साजिश

घटना का खुलासा तब हुआ जब विश्वविद्यालय के एक कर्मचारी की नजर संदिग्ध गतिविधियों पर पड़ी। उन्होंने देखा कि एक एसयूवी में बड़ी संख्या में मॉनिटर लोड किए गए हैं और लैब के अंदर सिस्टम बदले जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जब मौके पर मौजूद व्यक्ति से पूछताछ की गई, तो उसने खुद को संबंधित कंपनी से जुड़ा बताया, लेकिन आधिकारिक पुष्टि में यह दावा गलत निकला। इसके बाद हड़कंप मच गया।


तीन गिरफ्तार, दो आरोपी फरार

कार्रवाई के दौरान दिनेश कुमार महतो, सूरज कुमार और शकिर अंसारी को मौके से पकड़ लिया गया, जबकि दो अन्य आरोपी भागने में सफल रहे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


पैसे लेकर रिजल्ट प्रभावित करने की थी योजना

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों की योजना परीक्षा में गड़बड़ी कर कुछ अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाने की थी। इसके बदले मोटी रकम वसूलने की तैयारी थी।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस घटना को परीक्षा की निष्पक्षता पर सीधा हमला बताया है।


जांच तेज, फरार आरोपियों की तलाश

पुलिस ने मौके से 70 मॉनिटर, एक फॉर्च्यूनर वाहन और तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं। थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय के अनुसार मामले की गहराई से जांच की जा रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close