रांची : मिठाई दुकान में लगी भीषण आग, कारीगर की झुलसकर मौत

रांची: धुर्वा थाना क्षेत्र में एक दुकान में आग लगने की वजह से पुरुलिया के रहने वाले कारीगर बबलू महतो की दर्दनाक मौत हो गई। बबलू महतो होटल में मिठाई और दूसरे तरह के व्यंजन बनाने का काम किया करता था। धुर्वा के ही रहने वाले रंजन नाम के व्यक्ति के होटल में काम किया करता था।

होटल मालिक के द्वारा होटल के ही सामने एक छोटा सा दुकान लिया गया था, जिसे स्टोर और रेस्ट रूम के रूप में इस्तेमाल किया जाता था। बबलू सहित होटल के दूसरे कर्मचारी भी उसी रेस्ट हाउस में सोया करते थे। बुधवार को ही बबलू के साथ काम करने वाले कर्मचारी धन रोपनी को लेकर पुरुलिया लौट गए थे। बबलू को भी शुक्रवार को वापस लौटना था। लेकिन उससे पहले उसकी मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close