कमल के फूल लेने गए थे दो मासूम, तालाब में समा गई जिंदगी! गिरिडीह में 13 साल के दो बच्चों की डूबने से मौत

रानीखावा में सुबह-सुबह हुआ दर्दनाक हादसा, करीब आधे घंटे की तलाश के बाद तालाब से निकाले गए दोनों बच्चे; परिवार में मचा कोहराम

 

Giridih News: गिरिडीह जिले के पचंबा थाना क्षेत्र के रानीखावा में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गम में डुबो दिया। सड़क किनारे स्थित तालाब में डूबने से दो 13 वर्षीय बच्चों की मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मृतकों की पहचान रानीखावा निवासी शंकर रजक के पुत्र हार्दिक रजक और विष्णु रजक के पुत्र प्रेम रजक के रूप में हुई है।

कमल के फूल लेने तालाब पहुंचे थे बच्चे

स्थानीय लोगों के अनुसार, हार्दिक और प्रेम शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे तालाब में कमल के फूल निकालने के लिए गए थे। इसी दौरान तालाब की गहराई अधिक होने के कारण दोनों बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि उनके साथ मौजूद एक अन्य बच्चे ने घटना की जानकारी गांव के लोगों को दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों बच्चों की तलाश शुरू कर दी।

आधे घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाले गए

ग्रामीणों ने करीब आधे घंटे तक तालाब में बच्चों की तलाश की। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को पानी से बाहर निकाला गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की सूचना मिलते ही पचंबा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों बच्चों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर गई, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एक साथ दो बच्चों की मौत से गांव में मातम

एक साथ दो मासूम बच्चों की मौत की खबर मिलते ही रानीखावा में शोक की लहर दौड़ गई। दोनों परिवारों में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हादसे के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर तालाब और गहरे जलस्रोतों के आसपास बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close