धनबाद में सुबह-सुबह चली गोली! कोयला कारोबारी के गले में फंसी बुलेट, हालत नाजुक

सरायढेला के मोती नगर में हुई घटना से मचा हड़कंप, दीपक शर्मा ICU में भर्ती; गोली खुद चली या किसी ने मारी, पुलिस जांच में जुटी

Dhanbad News: धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र में शुक्रवार अहले सुबह गोली चलने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। कार्मिक नगर स्थित मोती नगर में रहने वाले 56 वर्षीय कोयला कारोबारी दीपक शर्मा गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें आनन-फानन में अशर्फी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उन्हें ICU में भर्ती कराया गया है।

गले में जाकर फंस गई गोली

जानकारी के मुताबिक, गोली दीपक शर्मा के गले के निचले हिस्से में जाकर फंस गई है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत फिलहाल नाजुक बताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के बाद परिवार और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि गोली चलने की असली वजह अभी सामने नहीं आई है।

खुद चली गोली या किसी ने मारी? यही सबसे बड़ा सवाल

पुलिस के सामने फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि दीपक शर्मा को गोली खुद लगी या किसी दूसरे व्यक्ति ने उन्हें निशाना बनाया। इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पारिवारिक विवाद, कारोबारी रंजिश या कोई अन्य वजह—गोली चलने के पीछे वास्तविक कारण क्या है, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

मौके पर कौन था, पुलिस खंगाल रही पूरी जानकारी

घटना की सूचना मिलते ही सरायढेला पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना के समय मौके पर कौन-कौन मौजूद था और गोली किन परिस्थितियों में चली।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिलहाल पुलिस की जांच और घायल कारोबारी के बयान के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close