रांची: दिनदहाड़े ढाबा मालिक की गोली मार कर हत्या

रांची : जिले के नगड़ी इलाके में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मारा गया युवक शमसुल होदा नगड़ी इलाके में अनस नाम का ढाबा चलाया करता था. तीन की संख्या में अपराधियों ने शमसुल की ढाबे के अंदर ही गोली मारकर हत्या कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय शमसुल होदा हर दिन की तरह नगड़ी स्थित अपने ढाबे में बैठ कर कामकाज निपटा रहे थे. इसी दौरान अचानक तीन की संख्या में अपराधी ढाबे के अंदर पहुंचे और शमसुल होदा को निशाना बना कर फायरिंग करने लगे. इस दौरान शमसुल होदा ने मौके से भागने की कोशिश की लेकिन अपराधियों ने उन्हें खदेड़ कर गोली मार दी. गोली मारने के बाद तीनों अपराधी बाइक पर सवार हो कर मौके से फरार हो गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शमसुल होदा को अपराधियों ने तीन गोली मारी है. मौके से कई खोखे पुलिस ने बरामद किए हैं. गोली लगने की वजह से शमसुल होदा की मौके पर ही मौत हो गई. स्थानीय लोगों के अनुसार हमलावर पहले से शमसुल होदा को पहचानते थे ढाबे में और कई अन्य लोग भी बैठे हुए थे लेकिन अपराधियों का निशान शमसुल होदा ही थे।

रांची के ग्रामीण एसपी मनीष टोप्पो ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम तीन की संख्या में आए अपराधियों ने अनस ढाबा के मालिक शमसुल होदा की गोली मार कर हत्या कर . अभी तक हत्या की वजहों का खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस के द्वारा अपराधियों की खोज में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close