रांची : सीसीएल के माइनिंग सरदार की गोली मारकर हत्या

रांची : खलारी थाना क्षेत्र के पिपरवार जीएम ऑफिस के पास अज्ञात अपराधियों ने सीसीएल के माइनिंग सरदार की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. माइनिंग सरदार की पहचान रणविजय सिंह के रूप में हुई है.

घटना की सूचना मिलने पर रविवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया है. पुलिस ने घटनास्थल से गोली का खोखा भी बरामद किया है. माइनिंग सरदार की हत्या अपराधियों ने की है या फिर उग्रवादियों ने पुलिस इसकी जांच कर रही है. हत्या के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आयी है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close