Ranchi :युवक ने रेता अपना गला, गंभीर हालत में रिम्स में भर्ती

रांची : बुढ़मू थाना क्षेत्र के टोंगरीटोला निवासी झंकु मुंडा ने अपने घर में सब्जी काटने वाला चिलोही से अपना गला रेत लिया. जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुबह में झंकु गांव के पास स्थित सतबहनी स्थल पर गया और वहां से पूरी तरह र्निव-स्त्र होकर घर आया और घर में रखा हुआ चिलाही से अपना गला रेत कर फिर से सतबहनी स्थल पर जाकर झुमने लगा।
मुखिया रामवृत मुंडा ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर थाना प्रभारी कमलेश राय मौके पर पहुंचे और झंकु को लेकर सीएचसी बुढ़मू आये, जहां प्राथमिक उपचार के बाद झंकु को बेहतर ईलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। झंकु की पत्नी और तीन बच्चों को भरापूरा परिवार है। बताते चले कि झंकु इससे पहले भी कई बार र्निवस्त्र होकर सतबहनी स्थल पर जाकर झुमते रहता था।









