रांची : दो लड़कियों से गैंगरेप, देर रात दोस्तों संग पार्टी मनाकर लौट रही युवती संग दोस्तों ने ही किया दुष्कर्म

रांची : राजधानी में दिल दहलाने वाली घटना घटी है. दो लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है. इसमें एक नाबालिग है. घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है. सोमवार की सुबह लड़कियों के रिश्तेदार थाना पहुंचे, तब जाकर मामले का खुलासा हुआ. डोरंडा पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लिया और छापेमारी कर आठ युवकों को हिरासत में ले लिया.

स्टोरेंट से निकलने के बाद घर लौटने के क्रम में साथ में मौजूद लड़के दोनों लड़कियों को अपने साथ डोरंडा थाना क्षेत्र लेकर चले गए. जहां युवकों ने दोनों के साथ गैंगरेप किया. देर रात लगभग तीन बजे दोनों लड़कियां किसी तरह अपने रिश्तेदार के घर पहुंची और पूरी जानकारी दी. फिर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 8 युवकों को हिरासत में लिया. इनमें से तीन युवकों की पहचान हो चुकी है. तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. एसएसपी ने बताया कि आगे की कार्रवाई चल रही है. लड़कियों का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीड़ित लड़कियों ने तीन लड़कों की पहचान कर ली है. तीनों को गिरफ्तार किया जा चुका है. रांची के एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि पूरे मामले की जानकारी CWC को भी दे दी गई है. अभी तक की जांच के मुताबिक तीन लड़कियां अपने कुछ युवक दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी में गईं थी. सभी ने नामकुम के एक रेस्टोरेंट में खाना खाया. इसी दौरान एक युवती अपने घर चली गई.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close