सगे बाप ने किया रेप: हैवान बाप ने सगी बेटी को बनाया हवस का शिकार, दो बार हुई गर्भवती, बाल भी कटवाये, भागकर बेटी ने सुनायी आपबीती, पिता गिरफ्तार

गाजियाबाद। सगा बाप ही बेटी की इज्जत का लूटेरा बन बैठा। हवस में अंधे बाप से दो बार बेटी गर्भवती भी हो गयी। मानवता को शर्मसार कर देने की घटना यूपी के गाजियाबाद की है। जहां मां की मौत के बाद एक पिता पिछले 5 साल से अपनी बेटी से दरिंदगी करना शुरू कर दिया। बेटी पहली बार प्रेग्नेंट हुई तो गर्भपात करा दिया। जब दूसरी बार गर्भवती हुई तो पिता ने बेटी के बाल कटवा दिए, ताकि वो घर से बाहर न निकले।

ये दर्द भरी घटना है गाजियाबाद के कस्बा मोदीनगर की। 18 वर्षीय पीड़ित दलित लड़की ने बताया, “घर में पिता के अलावा छोटा भाई है। साल 2018 में बीमारी के चलते मेरी मां का निधन हो गया। मां की अर्थी घर से उठी। उसके अगले ही दिन से पिता की मुझ पर नियत बिगड़ गई। अपनी शिकायत में बेटी ने बताया कि उसे नींद नहीं आती थी, इसलिए वो नींद की गोली खाती थी।
इस बात का फायदा पिता ने उठाना शुरू कर दिया और बेटी के साथ रेप करना शुरू कर दिया। जब पहली बार मुझे अपने साथ हो रहे गंदे काम का पता चला तो सबसे पहले मैंने मौसी को बताया। उन्होंने तभी थाना मोदीनगर में शिकायत दी। लेकिन फैमिली वालों ने वहां पैसे देकर मामला मैनेज कर लिया। इसके बाद मैं गर्भवती हो गई। परिवार के अन्य सभी सदस्यों ने मिलकर सहारनपुर के हॉस्पिटल में मेरा अबॉर्शन करा दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अबॉर्शन के सारे डॉक्यूमेंट भी फैमिली वालों ने जला दिए, ताकि कोई सुबूत न रहे। इस घटना के बाद मैं मोहल्ले, ट्यूशन, स्कूल में ये बात बताती रहती थी, लेकिन किसी ने मुझे सपोर्ट नहीं किया।”हिम्मत जुटाकर 16 अप्रैल को लड़की रात में किसी तरह घर से भाग गई। पूरी रात रेलवे स्टेशन पर रही। अगली सुबह सीधे कोर्ट में पहुंच गई और आपबीती बताई। पुलिस की प्राथमिक जांच में मामला एकदम सही निकला। इसके बाद गाजियाबाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के बयान दर्ज कराए जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close