23 March Ka Rashifal 2024: इन राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, चार राशियों का दिन रहेगा शानदार, देखिये क्या कहते हैं आज आपके सितारे

23 March 2024 Ka Rashifal: 23 मार्च 2024 को शनिवार है। इन दिन शनि देव की पूजा की जाती है। इस दिन विधि विधान से शनि देव की पूजा करने से जातक के जीवन के सभी कष्ट दूर होते है और साढ़ेसाती, ढैय्या और शनिदोषों से मुक्ति मिलती है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार 23 मार्चका दिन कुछ राशियो के लिए बहुत शुभ रहने वाला है, आइये जानते है, 23 मार्च का दिन किस राशि के लिए केसा रहने वाला है।

मेष राशिफल
शनिवार का दिन होने से शनिदेव को तेल चढ़ाए। मेष जातक कारोबारी गतिविधियों में व्यस्त रह सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल बनाकर न चले तो नुकसान होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा व्यवहार करें फायदा होगा। कोर्ट-कचहरी के पुराने मामले दुख दे सकते हैं। धार्मिक तथा सामाजिक कार्यों में दान पुण्य करने से शांति मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वृषभ राशिफल
वृषभ वाले शनिवार को आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। व्यवसाय में साझेदार से सावधान रहे। काम की वजह से थकान रह सकती है। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिजनों का भरपूर सहयोग बिगड़े काम बना देगा। इच्छा के अनुरूप काम करना चाहते है तो शनि महाराज के मंदिर जाएँ। धन निवेश करने के लिए सलाह ले।

मिथुन राशिफल
मिथुन राशि के लिए 23 मार्च का दिन काफी अच्छा होगा। बिजनेस में तरक्की चाहते है तो बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते रहे। मानसिक तनाव को दूर करने के लिए यात्रा करें। समाज में मान-सम्मान मिलने की संभावना है। लेकिन कार्यालय में तरक्की से सहकर्मी निराश हो सकते हैं। पत्नी का स्वास्थ नरम रह सकता है। इस वजह से उनका स्वभाव चिड़चिड़ा रह सकता हैं। अपने स्वास्थय का भी ख्याल ध्यान रखें और शनिदेव की पूजा जरूर करें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कर्क राशिफल
कर्क के लिए शनिवार का दिन बेहद शानदार रहेगा। बिजनेस में मुनाफा मिलने की संभावना हैं। नौकरी में आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। शिक्षा के कार्यों से जुड़े जातकों को अच्छे परिणाम के लिए और मेहनत करनी होगी। घर में क्लेश से बचें। पड़ोसी के साथ अनबन हो सकती है। हमसफर के साथ सफर करना फायदेमंद रह सकता है। शारीरिक और मानसिक रूप से एक्टिव रहने के फायदे मिलेंगे।

सिंह राशिफल
सिंह राशि के लिए 23 मार्च का दिन मिला जुला रहने की संभावना हैं। व्यापार में आर्थिक लाभ को लेकर टेंशन में रहेंगे। नौकरी में साथियों का सहयोग प्रमोशन दिलाएगा। इनकम में इजाफा हो सकता है। वही अगर बाइक खरीदने की योजना बना रहे है तो आज ही खरीद लें। घर में मेहमान आने की संभावना हैं। खानपान पर धन अधिक मात्रा में खर्च होने से घर में कलह हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कन्या राशिफल
आज का दिन कन्या राशि के लिए ठीक रह सकता है। बिजनेस काफी मंदा रहेगा। लेकिन बाद में मुनाफा भी हो सकता है। घर पर भोजन करना सही रहेगा। बाहर का खाना न खाए। आय में बढ़ोतरी हो सकती है। व्यापार से जुडी यात्रा में लाभ मिलेगा। मानसिक ताजगी का अनुभव होगा। परिवार में विवाद की स्थिति को सुलझा ले। पुराने मित्रों से मुलाकात अच्छी रहेगी।

तुला राशिफल
तुला के लिए शनिवार का दिन सही नहीं होगा। हालांकि परिजनों और सहकर्मियों के सहयोग से गाड़ी चल पड़ेगी। लेकिन कई लोग आपसे आगे बढ़ने के लिए नुकसान कर सकते हैं। अपनों से सावधान रहें। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं लेकिन बॉस की चापलूसी न करें। ज्यादा गुस्सा काम बिगाड़ सकता है। फिजूल खर्ची पर रोक लगाए वरना बजट बिगड़ जाएगा। हैल्थ को लेकर टेंशन हो सकती है। शनि महाराज को तेल चढ़ाने से शांति मिलेगी।

वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि के लिए शनिवार का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में नई बुलंदी मिलेगी। वही आर्थिक लाभ होने की पूरी संभावना है। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं लेकिन सहकर्मियों से सावधान रहें। पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाने में पीछे न हटे। कार्यस्थल पर सफलता के लिए जी तोड़ मेहनत करें। छात्र अच्छा रिजल्ट प्राप्त करेंगे।

धनु राशिफल
धनु राशि के जातक के लिए शनिवार का दिन कठिन निकलेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलने की संभावना हैं मगर पूरी तरह आपको निचोड़ लिया जाएगा। नौकरी वालों को अधिकारी वर्ग से डांट सुनने को मिल सकती हैं। स्वास्थ्य खराब रह सकता है तो बाहर की चीजें न खाएं। पारिवारिक अनबन सुलझ सकती हैं। धार्मिक यात्रा पर जाने से परहेज न करें।

मकर राशिफल
मकर राशि के लिए आज के दिन व्यापार-धंधे में अच्छा लाभ होने की संभावना हैं। नौकरी बदलने की संभावना बन रही है। नई नौकरी में वो सब मिलेगा जो आप चाह रहे हैं। करियर को लेकर कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात संभव हैं। परिवार का माहौल शानदार रहेगा। विद्यार्थियों और पत्रकारिता से जुड़े लोगों के लिए थोड़ा कठिन समय है। धैर्य बनाए रखे और शनि महाराज की आराधना करने में विलंब न करें। धार्मिक यात्रा का योग बन रहा हैं।

कुंभ राशिफल
कुंभ के लिए शनिवार का दिन फायदेमंद रहेगा। व्यापार-धंधे में तगड़ा मुनाफा हो सकता हैं। विदेश जाने का मौका मिले तो चूके नहीं। पत्नी से मीठे बोल बोलने से बिगड़े काम बन जाएंगे। दांपत्य जीवन में निकटता और मधुरता बने रहने की संभावना हैं। दोस्तों की मदद मिलेगी। जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में चैन और सुकून मिलेगा।

मीन राशिफल
मीन राशि के लिए शनिवार का दिन शुभ रहेगा। कारोबार में लाभ मिलने की संभावना हैं। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। नौकरी में तरक्की फिलहाल नहीं होगी। किसी पारिवारिक समारोह में जाने से बिगड़े काम बन जाएंगे। जीवनसाथी के साथ तालमेल की कमी रहेगी। मानसिक शांति के लिए दान करते रहें।

Related Articles

close