Reel बना जानलेवा: “दीपक बना रहा था VIDEO, कल्लू कर रहा था एक्टिंग” तभी आ गयी एक्सप्रेस ट्रेन, दोनों की चली गयी जान…

Reel became deadly: "Deepak was making a video, Kallu was acting" then the express train came, both of them died...

Reel Accident : रील बनाने की सनक आजकल युवाओं पर ऐसी चढ़ी है कि मौत को भी खुलेआम चुनौती दी जाने लगी है। इस दौरान दो युवकों की जान चली गयी। दोनों युवक घटना के वक्त रेलवे ट्रैक पर रील बना रहे थे, इसी दौरान अचानक से ट्रेन आ गयी औ दोनों युवक की जान चली गयी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना बिहार के छपरा की है, जहां छपरा-हाजीपुर रेलखंड के बिशनपुर ओवरब्रिज के करीब हुई दुर्घटना में दो युवक की जान चली गयी। मृतक की पहचान 17 साल के कल्लू कुमार और 20 साल के दीपक कुमार के रूप में हुई है।पुलिस ने दोनों के शव को अपने कब्जे में ले लिया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि रेलवे ट्रैक पर दीपक मोबाइल से वीडियो बना रहा था, जबकि कल्लू एक्टिंग कर रहा था। उसी दौरान बलिया-पाटलीपुत्र ट्रेन आ गयी। दोनों ट्रेन की चपेट में आ गये और दोनों की जान चली गयी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि ट्रेन ड्राइवर ने बताया कि उन्होंने दोनों को ट्रेक पर देखा था, जिसके बाद हार्न भी बजाया और इमरजेंसी ब्रेक भी लगाया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। पुलिस ने ट्रैक पर बिखरे मोबाइल के सिम के आधार पर परिजनों से संपर्क किया और फिर घटना की सूचना दी।

 

हादसे के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मौके पर परिजनों की भीड़ है। परिजनों का कहना है कि दोनों काफी वक्त से रील बनाया करते थे। दोनों के वीडियो में काफी व्यूज भी आते थे। आज भी दोनों वीडियो बनाने के लिए ही निकले थे।

Related Articles

close