बारातियों से भरी स्कॉर्पियो ट्रैक्टर से टकराई, भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की गई जान, 2 की हालत गंभीर

Scorpio returning from a wedding collided with a tractor, eight people died in a horrific road accident, 2 in critical condition

Road accident: सोमवार की रात ट्रैक्टर और बारातियों से भरी स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर हो गई। इसमें स्कॉर्पियो सवार दस में से आठ लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

घटना बिहार के कटिहार जिले की है। घायलों को इलाज के लिए समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से दोनों को रेफर कर दिया गया। कटिहार एसपी वैभव शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पोठिया थाना अंतर्गत समेली में आठ लोगों की मौत हुई है जबकि दो लोग घायल हैं। हादसा स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर के बीच टक्कर की वजह से हुआ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पीड़ितों को नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने आठ लोगों को मृत घोषित कर दिया. हादसे में घायल दो लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान करने की कोशिशें की जा रही हैं, हालांकि शुरुआती जानकारी में सभी मृतकों को सुपौल जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं. शवों को पोस्ट-मॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close