धनबाद की ग्रामीण एसपी रिष्मा रमेशन ने की छठ पूजा….तो लातेहार एसपी ने अपने सर पर उठाया दउरा… दृश्य देखकर लोग रह गए……

धनबाद/लातेहार लोक आस्था का पर्व छठ महापर्व की लोकप्रियता अब उत्तर भारत के आलावा दक्षिण भारत भी पहुंच चुकी है। देश के कोने कोने में छठ महापर्व को मनाया जाने लगा है। आज ऐसा ही एक दृश्य लातेहार में देखने को मिला जब धनबाद की ग्रामीण एसपी रिष्मा रमेशन ने अपने पति के घर लातेहार जाकर चार दिवसीय छठ महापर्व पूरी परंपरा के साथ की।

वैसे दक्षिण भारत के इलाके में भी छठ पर्व का क्रेज उतना नहीं है जितना उत्तर भारत में है परंतु अब दक्षिण भारत के लोग भी छठ व्रत करने लगे हैं। धनबाद की ग्रामीण एसपी रिष्मा रमेशन मूल रूप से केरल की रहने वाली है। उनके पति अंजनी अंजन लातेहार एसपी के रूप में पदस्थापित हैं। लातेहार स्थित एसपी आवास में ही धनबाद के ग्रामीण एसपी पूरी परंपरा के साथ छठ व्रत कर रही है। रविवार को 36 घंटे का निर्जला व्रत करते हुए अपने पूरे परिवार के साथ छठ घाट पहुंची और पूजा की। भगवान सूर्य की पूजा अर्चना कर संध्या कालीन अर्ध्य भी दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ग्रामीण एसपी पहली बार कर रही है व्रत

धनबाद ग्रामीण एसपी रमेशन पहली बार छठ कर रही है। उन्होंने कहा कि ये आस्था और विश्वास का त्यौहार है। झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश में इसे करने वालों की संख्या काफी अधिक रहती है। पहली बार छठ व्रत करने पर उन्हें अपार खुशी मिल रही है। उन्होंने देश के सभी लोगों को छठ पर्व की बधाई दी है।

लातेहार एसपी ने उठाया दउरा

लातेहार एसपी अंजनी अंजनी अपने माथे पर पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार दउरा उठाकर औरंगा नदी के छठ घाट तक पहुंचे। जहां पूजा अर्चना के बाद भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। एसपी ने बताया कि उनके घर हर वर्ष छठ पर्व होता है। पिछले कई वर्षों से वह अपने घर के छठ का दउरा अपने सिर पर उठाकर नदी के घाट तक ले जाते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close