RJD नेता व लालू यादव के करीबी रिश्तेदार को सरे आम मारी गोली, हालत गंभीर

गोपलगंज : बिहार के गोपालगंज में बाइक सवार बदमाशों ने सुबह-सुबह आपराधिक वारदात को अंजाम दे डाला। आरजेडी नेता सह प्रॉपर्टी डीलर राजेश यादव को गोली मार दी। और फिर बाइक से फरार हो गए। घटना गर थाना क्षेत्र के कौशल्या चौक के गोसाई टोला की है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने वारदात को तब अंजाम दिया जब राजेश यादव मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इस दौरान उनके पर गोली चला दी गई। आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल से गोरखपुर रेफर किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, प्रॉपर्टी डीलर को दो गोली लगी है जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है. घटना की वजह अभी तक पता नहीं चल सकी है.
बताया जा रहा है कि राजेश यादव आज सुबह-सुबह अपने घर के पास मॉर्निग वाक पर निकले थे. रास्ते में उनका कोई साथी मिल गया, जिसके बाद बाइक से घर जा रहे थे. इसी दौरान घर के समीप ही बाइक सवार दो की संख्या में अपराधी पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग करने लगे. फायरिंग के दौरान दो गोली लगी है. घटना के बाद सदर एसडीपीओ प्रांजल मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए.
जानकारी के मुताबिक राजेश यादव आरजेडी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के मामा प्रभुनाथ यादव के रिश्तेदार है। इस मामले में पुलिस ने 3 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। और मामले की जांच में जुट गई है। सरेआम हुए इस गोलीकांड से इलाके में हड़कंप मच गया हैऔर दहशत का माहौल है।












