Road Accident: रात के सन्नाटे में गूंजा टकराव… एक झटके में बुझ गईं तीन ज़िंदगियां
बाइक पर सवार थे पांच लोग, सामने से आए लोडिंग वाहन ने मचा दी मौत की तबाही

Road Accident:राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में शनिवार देर रात एक ऐसा दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। एक ही पल में तीन लोगों की सांसें थम गईं, जबकि दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरातफरी मच गई।
मिली जानकारी के अनुसार, यह भीषण दुर्घटना सोमनी थाना क्षेत्र में हुई। बताया जा रहा है कि एक बाइक पर पांच लोग सवार थे, जिनमें दो छोटे बच्चे भी शामिल थे। तभी अचानक सामने से आ रहे एक लोडिंग वाहन ने बाइक को ज़ोरदार टक्कर मार दी।
Road Accident:टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों बच्चे सड़क पर दूर जा गिरे और बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल दोनों बच्चों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
Road Accident:फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और हादसे से जुड़े हर पहलू की जांच में जुट गई है। यह हादसा एक बार फिर सवाल खड़े करता है कि सड़क पर एक छोटी सी लापरवाही कैसे जानलेवा साबित हो सकती है।












